Skip to main content

ताजा खबर

टेस्ट मैच से एक दिन पहले Chill कर रहे थे Shubman Gill, बहन ने शेयर कर डाली तस्वीरें

(Image Credit- Instagram)

Shubman Gill के लिए अभी तक ऑस्ट्रेलिया दौरा ज्यादा खास नहीं रहा है, जहां ये खिलाड़ी अपने बल्ले से विफल ही रहा है। इस बीच गिल अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं, जिससे जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं और ये तस्वीरें शुभमन गिल की बहन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

बल्लेबाजी कोच ने दी Shubman Gill को लेकर सफाई

दूसरी ओर Shubman Gill चौथे टेस्ट मैच के लिए अंतिम 11 का हिस्सा नहीं है, गिल की जगह इस बार सुंदर को मौका मिला है। वहीं टीम इंडिया के बल्लेबाज कोच का बयान सामने आया है, जो शुभमन गिल को लेकर है। अपने बयान में Abhishek Nayar ने कहा कि- शुभमन गिल को Drop नहीं किया गया है, बस वो टीम के Combination में अपनी जगह नहीं बना पाए थे और पिच को देखकर ऐसा लगा था कि सुंदर की टीम को जरूरत पड़ेगी।

Shubman Gill तो परिवार के साथ Chill कर रहे हैं

*Shubman Gill की बहन Shahneel ने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीरों का Collage शेयर किया है।
*जहां इन तस्वीरों में शुभम गिल अपने माता-पिता और बहन के साथ नजर आ रहे हैं।
*इस दौरान ये बल्लेबाज मेलबर्न में परिवार के साथ घूम रहा था और समय बिता रहा था।
*काफी बार शुभमन का परिवार उनके साथ दौरों पर रहता है मौजूद, तस्वीरें आती रहती हैं सामने।

ये तस्वीरें शेयर की हैं Shubman Gill की बहन ने

(Image Credit- Instagram)

अश्विन को लेकर इस बल्लेबाज ने खास पोस्ट किया था शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

रोहित शर्मा करेंगे बल्लेबाजी में ओपन

इस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तान रोहित शर्मा ने पहला टेस्ट मैच नहीं खेला था, उसके बाद दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में हिटमैन ने बल्लेबाजी में ओपन नहीं करते हुए मध्यक्रम में बल्लेबाजी की थी। इस बीच चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन पहले बल्लेबाजी की, वहीं अब रोहित शर्मा के बल्लेबाजी क्रम को लेकर अपडेट आई है। टीम के बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर ने मीडिया के सामने कहा कि- रोहित शर्मा ऊपर आकर बल्लेबाजी करेंगे और रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल के साथ टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि केएल राहुल को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...