Skip to main content

ताजा खबर

4 दिनों के अंदर दो बैक-टू-बैक दोहरा शतक जड़ DC के खिलाड़ी समीर रिजवी ने रचा बड़ा इतिहास

Sameer Rizvi (Photo Source: X)

उत्तर प्रदेश के कप्तान समीर रिजवी जारी मेन्स अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने चार दिन पहले ही वडोदरा में त्रिपुरा के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। रिजवी ने अब विद्रभ के खिलाफ एक और दोहरा शतक इतिहास रच दिया है। वह टूर्नामेंट में दो बैक-टू-बैक दोहरे शतक ठोकने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

समीर रिजवी ने 192 की स्ट्राइक रेट से ठोका दोहरा शतक

मेन्स अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी में विद्रभ और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला 25 दिसंबर को खेला गया। विदर्भ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 406 रन बोर्ड पर लगाए थे। दानिश मलेवर ने 123 गेंदों में 16 चौके और 4 छक्कों की मदद से 142 रन की पारी खेली थी। वहीं, कप्तान मोहम्मद फैज ने 62 गेंदों में 100 रन बनाए थे।

उत्तर प्रदेश की टीम ने 52 गेंदें शेष रहते हुए 41.2 ओवरों में 407 रनों का पीछा कर 8 विकेट से जीत हासिल की। कप्तान समीर रिजवी ने 105 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 18 छक्कों की मदद से 202 रनों की नाबाद पारी खेली, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192.38 का था। वहीं, शोएब सिद्दिकी ने 73 गेंदों में 96 रन की नाबाद पारी खेल बड़ा योगदान दिया। समीर रिजवी और सिद्दिकी के बीच 296 रनों की मैच विनिंग साझेदारी हुई।

🚨 Record Alert

Uttar Pradesh captain Sameer Rizvi becomes the first batter to score two double centuries in the Men’s U23 State A Trophy 👏

201*(97) vs Tripura

202* (105) vs Vidarbha (Chased 407)

Watch 🎥 snippets of his 202* vs Vidarbha 🔽#U23StateATrophy | @IDFCFIRSTBank https://t.co/6MUCGEpE0U pic.twitter.com/kg1gAKRNJd

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 26, 2024

त्रिपुरा के खिलाफ खेली थी 201 रन की पारी

त्रिपुरा के खिलाफ मैच में समीर रिजवी ने 97 गेंदों में 13 चौके और 20 छक्कों की मद से 201 रन की नाबाद पारी खेली थी, उनका स्ट्राइक रेट 207.22 का था। कप्तान की शानदार पारी के दम पर ही उत्तर प्रदेश ने 405 रन बोर्ड पर लगाए थे।

त्रिपुरा की टीम उस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 253 रन ही बना पाई थी और उत्तर प्रदेश ने 152 रन से जीत दर्ज की थी। जारी टूर्नामेंट में रिजवी अपनी टीम के लिए 6 पारियों में 728 रन बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने 52 चौके और 64 छक्के लगाए हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 57: RCB बनाम KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 57 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच आरसीबी के नए होम ग्राउंड...

PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स तो जीत गई लेकिन कप्तान अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने ठोक दिया जुर्माना

Axar Patel (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स ने जारी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा है। बता दें मैच नंबर 55 में डीसी ने...

12 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा पंजाब किंग्स...

‘मुझे विराट के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए’ जर्मन माॅडल ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

LizLaz and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) जर्मन माॅडल लिजलैज (LizLaz) ने हाल में ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लिजलैज ने हालिया एक मीडिया इंटरव्यू में बताया...