Skip to main content

ताजा खबर

Labuschagne ने किया Cheating का प्रयास, तो कप्तान Rohit Sharma हुए गुस्से से लाल-पीले

(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma वैसे तो मैदान पर मस्ती-मजाक करते हुए नजर आते हैं, वहीं उनके गुस्से वाला अवतार काफी कम देखने को मिलता है। इसी कड़ी में चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन हिटमैन का गुस्सा देखने को मिल गया, जहां रोहित विरोधी बल्लेबाज की एक हरकत से गुस्से में लाल-पीले हो गए और कमेंट्री कर रहे पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने भी अपनी राय रखी।

कप्तान Rohit Sharma के गेंदबाजों का प्रदर्शन कैसा रहा पहले दिन?

Melbourne के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने एक के बाद एक अर्धशतक लगाए, ऐसे में कप्तान Rohit Sharma के गेंदबाज थोड़ा संघर्ष करते हुए नजर आए। ऐसे में पहले दिन बुमराह ने 3 विकेट अपने नाम किए, तो आकाश दीप के अलावा सुंदर और जडेजा को 1-1 विकेट मिला और सिराज खाली हाथ रहे पहले दिन। दूसरी ओर अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे Sam Konstas ने शानदार बल्लेबाजी कर सुर्खियां बटोरी और उनका विराट कोहली के साथ विवाद भी हो गया।

Marnus Labuschagne की हरकत देख भड़क गए Rohit Sharma

*कप्तान Rohit Sharma और Marnus Labuschagne के बीच हुई बहस।
*Labuschagne पिच के बीच भाग रहे थे, ये बात नहीं पसंद आई रोहित को।
*जिसके बाद रोहित ने लाबुशेन को चेतावनी देते हुए ऐसा ना करने को कहा।
*कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कहा- Sam Konstas भी ये चीज कर रहे थे।
*इरफान ने कहा- ये रोकना काम अंपायर का है, गावस्कर बोले-अंपायर सिर्फ देख रहे हैं।

Rohit Sharma और Marnus Labuschagne का वीडियो

🗣 #RohitSharma gets disappointed, warns #Labuschagne for running on the pitch during the #BoxingDayTest 🧐#AUSvINDOnStar 👉 4th Test, Day 1 LIVE NOW! | #ToughestRivalry #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/iNGMjtGXXQ

— Star Sports (@StarSportsIndia) December 26, 2024

पहले दिन का स्कोर कार्ड कुछ इस प्रकार रहा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

फिलहाल सीरीज बराबरी पर चल रही है

इस बार टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच BGT में कुल 5 टेस्ट मैच खेले जा रहे हैं, साथ ही ये सीरीज धीरे-धीरे रोमांचक होती हुई नजर आने लगी है। पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किया था, उसके बाद दूसरा टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीता और फिर तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया। ऐसे में 5 मैचों की ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर चल ही है। ऐसे में देखना अहम होगा कि बाकी के 2 टेस्ट मैच कौनसी टीम अपने नाम करती है और सीरीज का क्या नतीजा रहता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 57: RCB बनाम KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 57 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच आरसीबी के नए होम ग्राउंड...

PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स तो जीत गई लेकिन कप्तान अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने ठोक दिया जुर्माना

Axar Patel (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स ने जारी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा है। बता दें मैच नंबर 55 में डीसी ने...

12 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा पंजाब किंग्स...

‘मुझे विराट के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए’ जर्मन माॅडल ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

LizLaz and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) जर्मन माॅडल लिजलैज (LizLaz) ने हाल में ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लिजलैज ने हालिया एक मीडिया इंटरव्यू में बताया...