
(Image Credit- Instagram)
Virat Kohli जब भी ऑस्ट्रेलिया की धरती पर क्रिकेट खेलते हैं, तो उनका एक अलग ही अवतार देखने को मिलता है। इस दौरान वो विरोधी खिलाड़ियों से टक्कर लेने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, ऐसा कुछ देखने को भी मिला और इस बीच उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी सिराज को भी मैच के दौरान कड़े शब्दों में सलाह दे डाली। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Virat Kohli और Sam Konstas के बीच हुआ पंगा
दूसरी ओर चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच पंगा हो गया, जिसके बाद ये मामला बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, ओवर खत्म होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी अपनी साइड चेंज कर रहे थे, तभी विराट कोहली युवा बल्लेबाज Sam Konstas से टकरा गए और इसी के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तू-तू-मैं-मैं हो गई। जिसके बाद अंपायर ने बीच में आकर दोनों खिलाड़ियों को अलग कर के मामला शांत करवाया। वहीं अब बताया जा रहा है कि इस मामले में कोई बड़ा एक्शन हो सकता है और इस घटना की जांच होने की बात भी सामने आ रही है।
Virat Kohli को सिराज की एक बात नहीं पसंद आई
*बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन से एक वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा वायरल।
*इस दौरान मार्नस लाबुशेन और सिराज के बीच हुई कुछ बात, दोनों हंसते हुए दिखे।
*जिसके बाद Virat Kohli ने सिराज को कहा- इन लोगों से हंसकर बात मत कर।
*ऐसे में विराट ने साफ कर दिया कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों से दोस्ती के मूड में नहीं है।
सिराज को सलाह देते नजर आए Virat Kohli
🗣🔥😡🥶😅🧐🤔
The stump mic has been kept busy this morning! 😅#AUSvINDOnStar 👉 4th Test, Day 1 LIVE NOW! | #ToughestRivalry #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/hwANCA1qar
— Star Sports (@StarSportsIndia) December 26, 2024
ऑस्ट्रेलिया के 4 बल्लेबाजों ने लगाया अर्धशतक
दूसरी ओर चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन मेजबान बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया, जहां ऑस्ट्रेलिया टीम के 4 टॉप के बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। इस दौरान Sam Konstas ने 60 रनों की पारी खेली, उसके बाद उस्मान ख्वाजा ने 57 रन बनाए। साथ ही मार्नस लाबुशेन 72 रनों पर आउट हो गए, दूसरी ओर स्मिथ ने अभी अर्धशतक लगा दिया बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में।
ये गजब का छक्का लगाया था युवा बल्लेबाज ने
A post shared by Aussie Men’s Cricket Team (@ausmencricket)
Women T20 WC 2026 Final: फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकाॅर्ड 7वीं बार जीती टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी
आईसीसी लाॅन्च कर सकता है नई ग्लोबल टी20 लीग, वनडे फाॅर्मेट में हो सकते हैं बड़े बदलाव
Women T20 WC 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
‘मुझे उम्मीद है उन्हें जगह मिलेगी’ इरफान पठान ने जल्द भारतीय टी20 टीम में रजत पाटीदार के चयन का समर्थन किया 

