Skip to main content

ताजा खबर

26 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

IND vs AUS (Photo Source: Getty Images)

1) Team India की Playing XI से शुभमन गिल बाहर, रोहित शर्मा टॉप ऑर्डर में करेंगे बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच से शुभमन गिल को भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। गिल की जगह स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान ये भी जानकारी दी कि वे टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि वे ओपन करेंगे, लेकिन नंबर तीन पर उनका खेलना कम से कम तय है, क्योंकि शुभमन गिल नहीं हैं। केएल राहुल भी नंबर तीन पर खेल सकते हैं।

2) एक बार रविचंद्रन अश्विन को भी रवि शास्त्री से खानी पड़ी थी डांट, क्रिकेटर ने खुद साझा किया मजेदार किस्सा

 रिटायरमेंट के बाद, स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट के बात करते हुए अश्विन ने कहा- उस मास्टरक्लास के लिए मुझे रवि शास्त्री से बहुत फटकार मिली। मुझे यकीन है कि आपने उनके बारे में सुना होगा। मुझे लगता है कि वह अपनी बात रखते थे, लेकिन किसी तरह, मेरे अंदर, मुझे इसके बारे में कभी भी असुरक्षित महसूस नहीं हुआ। मुझे लगता है कि खेल में दो चीजें हैं, है न?

3) SA के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, तीन साल बाद हुई इस प्लेयर की वापसी

पाकिस्तान ने बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार (26 दिसंबर) से सुपरस्पोर्ट पार्क में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। पाकिस्तान ने पहले मैच के लिए 34 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को प्लेइंग 11 में जगह दी है।

पाकिस्तान प्लेइंग XI: शान मसूद (कप्तान), सईम अयूब, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील (उपकप्तान), सलमान अली आगा, आमिर जमाल, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास।

4) BGT 2024-25: बाॅक्सिंग डे टेस्ट से पहले सुनील गावस्कर की ये सलाह ऋषभ पंत के लिए साबित हो सकती है वरदान

बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ चर्चा करते हुए कहा- हर किसी की तरह ऋषभ पंत को भी पहले आधे घंटे का सम्मान करना होगा। जब वह क्रीज पर पहुंचे तो थोड़ा सम्मान करें, चाहे स्थिति कोई भी हो। जब भारत निश्चित रूप से 3 विकेट पर 525 रन न बना ले, तब तक वह अपना स्वाभाविक खेल ना खेलें।

5) ग्रैंड फेयरवेल में क्यों विश्वास नहीं करते रविचंद्रन अश्विन, इंटरव्यू में खुद किया बड़ा खुलासा

अश्विन ने एक यूट्यूब शो पर प्रेजेंटर गोबिनाथ के साथ बातचीत के दौरान कहा, जहां तक ​​मेरा सवाल है, ग्रैंड फेयरवेल गलत है। मुझे नहीं लगता कि आपको किसी को भी ग्रैंड फेयरवेल देना चाहिए। खासकर, मेरा दृढ़ विश्वास है कि आपको मुझे ग्रैंड फेयरवेल नहीं देनी चाहिए। मैं नहीं चाहता कि कोई मेरे लिए आंसू की एक बूंद गिराएं। मुझे लगता है कि ग्रैंड विदाई एक सुपर सेलिब्रिटी कल्चर का हिस्सा है।

6) सैम कोंस्टास ने आड़े-तिरछे शॉट लगाकर ठोकी फिफ्टी, जसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा

ऑस्ट्रेलिया के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जब ओपनर नाथन मैकस्वीनी फेल हो गए थे। ऐसे में मैकस्वीनी को ड्रॉप करके 19 वर्षीय सैम कोंस्टास को टीम में शामिल किया गया था। सैम कोंस्टास को मेलबर्न में जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में डेब्यू कैप मिली और अपनी पहली ही पारी से उन्होंने सभी को प्रभावित किया। उन्होंने आड़े-तिरछे शॉट जरूर लगाए, लेकिन एक बार सेटल होने के बाद उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज को भी नहीं बख्शा। जसप्रीत बुमराह पर किसी बल्लेबाज ने 3 साल बाद टेस्ट मैच में छक्का जड़ा है।

7) सुनील गावस्कर ने नीतीश रेड्डी को ड्रॉप ना करने की दी सलाह, आकाशदीप के सवाल पर दिया ये जवाब

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ”वे नीतीश कुमार रेड्डी को ड्रॉप नहीं कर सकते। वह चौथा तेज गेंदबाज हैं। मैं भारत को सिर्फ दो तेज गेंदबाजों और नीतीश के साथ खेलते हुए नहीं देख सकता। मेरे लिए, यह वही एकादश है जो मेलबर्न में खेलती है।” उन्होंने आगे कहा, “इस बात की संभावना कम है कि हर्षित आकाश दीप की जगह लेंगे। आप उस खिलाड़ी को क्यों बाहर करेंगे, जिसने आपकी टीम को फॉलो-ऑन से बचाया है?”

8) VIDEO: मेलबर्न में हुआ जबरदस्त ड्रामा, विराट और कोंस्टास के बीच पहले हुई धक्का-मुक्की, फिर हुई जुबानी जंग

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 10वें ओवर के बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर माहौल गरम हो गया। सैम कोनस्टाट और विराट कोहली के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। पिच के बीच में कोहली और कोनस्टाट का कंधा टकरा गया था। इसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हो गई। मामले को शांत करवाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के साथ ही अंपयार को बीच में आना पड़ा।

9) “पिछली दो या तीन पारियां वैसी नहीं रहीं जैसा मैं चाहता था”- मेलबर्न टेस्ट से पहले विराट ने मानी अपनी गलती

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली ने रवि शास्त्री से बात करते हुए कहा, “पिछली दो या तीन पारियां वैसी नहीं रहीं जैसा मैं चाहता था। जैसा कि मैंने कहा, मैं क्रीज पर टिके रहने और वास्तव में कड़ी मेहनत करने के लिए पर्याप्त अनुशासित नहीं रहा हूं। और यही वह चुनौती है, जो टेस्ट क्रिकेट लेकर आता है।” विराट कोहली ने ये भी कहा कि, पिछली बार जब उन्होंने आस्ट्रेलिया में खेला था, तब की तुलना में ऑस्ट्रेलिया की पिचें अधिक जीवंत हो गई हैं।

আরো ताजा खबर

‘IPL इतिहास का सबसे बड़ा कमबैक’ – संजय बांगर ने KKR और PBKS के प्लेऑफ में जाने के मौकों पर कही बड़ी बात

Sanjay Bangar breakdowns KKR and PBKS’ chances for IPL playoff berth (image via X) भारत के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने 2026 आईपीएल के प्लेऑफ की दौड़ में टीमों...

SM Trends: 12 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) पंजाब किंग्स पर शानदार जीत के बाद हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है। बता दें अक्षर पर मुकाबले में स्लो...

IPL 2026, Match 57: RCB बनाम KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 57 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच आरसीबी के नए होम ग्राउंड...

PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स तो जीत गई लेकिन कप्तान अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने ठोक दिया जुर्माना

Axar Patel (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स ने जारी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा है। बता दें मैच नंबर 55 में डीसी ने...