
IND vs AUS (Photo Source: Getty Images)
भारत के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का टेस्ट क्रिकेट में अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है। इस फॉर्मेट में कोई भी बल्लेबाज उनके खिलाफ बड़े शॉट खेलने की हिम्मत नहीं करता है। बुमराह का खौफ बल्लेबाजों में इतना है कि उनके खिलाफ बल्लेबाज बचना चाहते हैं। बाउंड्री मारना तो दूर, बल्लेबाज बुमराह के खिलाफ रन बनाने के लिए तरसते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के 19 वर्षीय डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास जब बैटिंग करने आए तो उनके अंदर जसप्रीत बुमराह का जरा भी खौफ नहीं था।
शायद यही वजह थी कि इस मैच में जसप्रीत बुमराह का सालों पुराना एक सिलसिला टूट गया। 3 साल और 4400 से ज्यादा गेंदों के बाद टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ किसी बल्लेबाज ने छक्का जड़ा है। ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया के 19 साल का खिलाड़ी सैम कोंस्टास ने किया है। जसप्रीत बुमराह के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 4483 गेंद, 1145 दिन यानी 3 साल से ज्यादा समय के बाद किसी बल्लेबाज ने छक्का जड़ा।
सैम कोंस्टास ने बुमराह के खिलाफ एक नहीं, बल्कि दो छक्के लगाए। 2021 में आखिरी बार किसी बल्लेबाज ने रेड बॉल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ छक्का जड़ा था। इतना ही नहीं, 2018 के बाद पहली बार किसी बल्लेबाज ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ दो छक्के एक पारी में जड़े। इंग्लिश बैटर जोस बटलर ने 2018 में ऐसा किया था।
सैम कोंस्टास ने Jasprit Bumrah के खिलाफ बनाए 34 रन
कोंस्टास ने अपनी इस पारी में रिवर्स स्कूप और रैंप शॉट खेलने के कई प्रयास किए गए। इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी 11वीं गेंद पर, टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ने बुमराह के खिलाफ रिवर्स स्कूप खेलने की कोशिश की, लेकिन वह मात खा गए, और फिर अगले ओवर में भी ऐसा ही कुछ हुआ। हालांकि, वह अपने तीसरे प्रयास में ऐसा करने में सफल रहे।
कुल मिलाकर, कोंस्टास ने बुमराह के खिलाफ 33 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। युवा खिलाड़ी अपनी पारी के दौरान आत्मविश्वास से लबरेज दिख रहा था और ऑस्ट्रेलियाई प्रसारक के साथ पारी के इंटरव्यू के दौरान, कोन्स्टास ने कहा, “मैं उसे निशाना बनाना जारी रखूंगा। उम्मीद है कि वह वापसी कर सकते हैं।”
‘IPL इतिहास का सबसे बड़ा कमबैक’ – संजय बांगर ने KKR और PBKS के प्लेऑफ में जाने के मौकों पर कही बड़ी बात
SM Trends: 12 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL 2026, Match 57: RCB बनाम KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स तो जीत गई लेकिन कप्तान अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने ठोक दिया जुर्माना

