Skip to main content

ताजा खबर

SA के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, तीन साल बाद हुई इस प्लेयर की वापसी

PAK Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान ने बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार (26 दिसंबर) से सुपरस्पोर्ट पार्क में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। पाकिस्तान ने पहले मैच के लिए 34 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को प्लेइंग 11 में जगह दी है। अब्बास ने पाकिस्तान के लिए खेलते हुए 25 मैचों में 90 विकेट झटके हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2021 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था और अब तीन साल बाद फिर से टीम में उनकी वापसी हुई है।

दक्षिण अफ्रीका को वनडे सीरीज में पाकिस्तान के हाथों 0-3 से पराजय झेलनी पड़ी है। अफ्रीकी टीम के लिए उस हार से उबरकर टेस्ट सीरीज में जीत की राह पर लौटना आसान नहीं होगा। पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका में 15 में से सिर्फ दो टेस्ट जीते हैं और 12 में उन्हें हार मिली है। पाकिस्तान ने अब्दुल्ला शफीक को टीम में शामिल नहीं किया है, जिन्होंने पिछले अक्टूबर में घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 132 रन बनाए थे।

शफीक अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में फ्लॉप रहे थे। शान मसूद सैम अयूब के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे, जिन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में दो शतक बनाए थे।

बाबर आजम की भी हुई टेस्ट टीम में वापसी

बाबर आजम की भी टीम में वापसी हुई है और वो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने आखिरी बार इस नंबर पर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान में खेला था। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रहने वाले तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद की भी वापसी हुई है। इस तेज गेंदबाज को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दौरान शरीर के बाएं हिस्से में चोट लगी थी, जिसमें पाकिस्तान को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

पाकिस्तान प्लेइंग XI: शान मसूद (कप्तान), सईम अयूब, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील (उपकप्तान), सलमान अली आगा, आमिर जमाल, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास।

আরো ताजा खबर

‘IPL इतिहास का सबसे बड़ा कमबैक’ – संजय बांगर ने KKR और PBKS के प्लेऑफ में जाने के मौकों पर कही बड़ी बात

Sanjay Bangar breakdowns KKR and PBKS’ chances for IPL playoff berth (image via X) भारत के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने 2026 आईपीएल के प्लेऑफ की दौड़ में टीमों...

SM Trends: 12 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) पंजाब किंग्स पर शानदार जीत के बाद हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है। बता दें अक्षर पर मुकाबले में स्लो...

IPL 2026, Match 57: RCB बनाम KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 57 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच आरसीबी के नए होम ग्राउंड...

PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स तो जीत गई लेकिन कप्तान अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने ठोक दिया जुर्माना

Axar Patel (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स ने जारी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा है। बता दें मैच नंबर 55 में डीसी ने...