
Ravichandran Ashwin and Ravi Shastri (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी BGT सीरीज के, एडिलेड ओवल में हुए तीसरे टेस्ट मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था।
दूसरी ओर, अब जबकि वह रिटायर हो चुके हैं, तो उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रहे रवि शास्त्री (Ravi Shastri) के बारे में एक खुलासा करते हुए कहा है कि उन्होंने एक बार उन्हें डांटा था। अश्विन को यह डांट साल 2018 में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान पड़ी थी, क्योंकि वह इयान वार्ड के साथ अपनी मास्टरक्लास गेंदबाजी और कैरम गेंद को लेकर बाकी चीजों पर बात कर रहे थे।
जब अश्विन को रवि शास्त्री से बड़ी थी डांट
बता दें कि हाल में ही रिटायरमेंट के बाद, स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट के बात करते हुए अश्विन ने कहा- उस मास्टरक्लास के लिए मुझे रवि शास्त्री से बहुत फटकार मिली। मुझे यकीन है कि आपने उनके बारे में सुना होगा। मुझे लगता है कि वह अपनी बात रखते थे, लेकिन किसी तरह, मेरे अंदर, मुझे इसके बारे में कभी भी असुरक्षित महसूस नहीं हुआ। मुझे लगता है कि खेल में दो चीजें हैं, है न?
अश्विन ने आगे कहा- एक यह कि आपके पास जो है उसे देने में सक्षम होना चाहिए, और दूसरा यह कि आप दूसरे छोर पर जो फेंकते हैं उसका जवाब देने में सक्षम होना चाहिए, और मुझे हमेशा विश्वास था, और मेरे पास यह कहने का साहस था, कि मुझे जो करना है, वह यहां है।
खैर, आपको भारत के साल 2018 के इंग्लैंड दौरे के बारे में बताएं तो उस टूर के दौरान टीम इंडिया को मेजबान इंग्लैंड ने 1-4 से हराय था। हालांकि, आर अश्विन का प्रदर्शन इस सीरीज के दौरान संतोषजनक रहा था।
घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो
NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री
6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

