Skip to main content

ताजा खबर

Jasprit Bumrah ने खुद बताया 22 गज पर कैसे सफल हुआ जाता है, ये वीडियो जरूर देखना आप

Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

Jasprit Bumrah इस समय वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं, जहां BGT में बुमराह के खिलाफ मेजबान बल्लेबाज घुटने टेक रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में बुमराह बता रहे हैं कि 22 गज पर कैसे शानदार गेंदबाजी की जाती है।

आप भी सुन लो Jasprit Bumrah का ज्ञान

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, इस वीडियो में Jasprit Bumrah एक नेट गेंदबाज से बात कर रहे हैं और बता रहे हैं कि शानदार गेंदबाज कैसे बना जाता है। बुमराह ने कहा कि- किसी दिन आपको थकान होगी और गेम डे पर भी आपको थकान होगी, लेकिन आपको खुद को पुश करना होगा। अगर आप टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे तो आप हर दिन फ्रेश नहीं रह सकते, टेस्ट क्रिकेट खेलते समय हर चीज को दिमाग में रखना होता है और मैं एक ही माइंड सेट को रिपीट करने का प्रयास करता हूं। आगे बुमराह ने कहा कि- हर गेम आपके लिए अच्छा नहीं जाएगा, अगर आपके पास वो बैलेंस रहेगा तो आप बेहतर कर पाएंगे। मैं हर दिन अलग-अलग गेंद डालने का अभ्यास करता था, ऐसा बार-बार करने पर आपका शरीर वो ही Muscle Memory बने लेगा। इस खेल में आपको एक ही चीज को बार-बार करना होगा, लगातार अभ्यास के साथ-साथ आपको स्मार्ट वर्क भी करना होगा। आप 27-28 साल से पहले वर्कलोड के बारे में ना सोचे, बस गेंदबाजी की Craft को सीखे और बार-बार गेंदबाजी करें।

कमाल की बात बोली है Jasprit Bumrah ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

Jasprit Bumrah ने BGT में कमाल कर दिया बॉस

*Jasprit Bumrah ने इस ऑस्ट्र्रेलिया दौरे पर खेले हैं अभी तक तीनों टेस्ट मैच।
*सभी तीन टेस्ट मैचों में बुमराह ने टीम की तरफ से की है सबसे शानदार गेंदबाजी।
*पर्थ  टेस्ट मैच में बुमराह ने 8 विकेट लेकर जीता था मैन ऑफ द मैच का खिताब।
*एडिलेड टेस्ट में बुमराह ने 4 विकेट लिए थे, तो गाबा टेस्ट मैच में उन्होंने 9 विकेट लिए थे।

अश्विन की बराबरी की Jasprit Bumrah ने

BGT के चौथे टेस्ट मैच से पहले Jasprit Bumrah को लेकर नई खबर आई है, इस खबर के तहत तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 904 रेटिंग के साथ ICC टेस्ट गेंदबाजी रैकिंग में पहले स्थान पर है। बुमराह टेस्ट रैंकिंग में संयुक्त रूप से सर्वोच्च रेटिंग प्राप्त करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, उन्होंने रविचंद्रन अश्विन की बराबरी की है।

कुछ समय पहले एक तस्वीर शेयर की बुमराह ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...