Skip to main content

ताजा खबर

साल 2024 में खेले गए चार बेहतरीन सुपर ओवर मुकाबले, फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे इसका रोमांच

India vs Afghanistan, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट में सुपर ओवर का अपना अलग ही रोमांच होता है। 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ने हमें ऐसे कई यादगार सुपर ओवर मुकाबले दिए, जो फैंस के दिलों में लंबे समय तक बने रहेंगे। इन मैचों ने न केवल खेल का स्तर ऊंचा किया, बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे खिलाड़ी दबाव में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इस आर्टिकल में इस साल के चार प्रमुख सुपर ओवर मुकाबलों के बारे में बात करेंगे।

1. भारत बनाम अफगानिस्तान (बेंगलुरु, टी20I)

Rohit Sharma (Photo by ARUN SANKAR/AFP via Getty Images)

भारत और अफगानिस्तान के बीच बेंगलुरु में खेला गया तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच सांसें थाम देने वाला रहा। मैच का नतीजा दो सुपर ओवर में निकला। मुकाबला में कभी भारत तो कभी अफगानिस्तान का पलड़ा भारी होता नजर आया। हालांकि, अंत में मेजबान भारतीय टीम ने बाजी मारी और तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। बता दें कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी मैच में दो सुपर ओवर हुए हैं।

भारत ने टॉस जीतकर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले बैटिंग चुनी। ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा के आतिशी शतक और रिंकू सिंह की तूफानी फिफ्टी के दम पर भारत ने 212/4 का स्कोर बनाया। रोहित ने 69 गेंदों में 11 चौकों और 8 छक्कों के जरिए नाबाद 121 रन बनाए। यह उनके टी20आई करियर की पांचवीं सेंचुरी है। वहीं, रिंकू ने 39 गेंदों में 2 चौकों और 6 सिक्स की मदद से नाबाद 69 रन जुटाए। उन्होंने रोहित के साथ पांचवें विकेट के लिए 190 रन ऐतिहासिक साझेदारी की। यह भारत के लिए सबसे बड़ी टी20आई पार्टनरशिप है।

2. नामीबिया बनाम ओमान (ब्रिजटाउन, टी20 विश्व कप)

NAM vs OMAN (Photo Source: Getty Images)

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 3 नवंबर को नामीबिया और ओमान के बीच एक हाईवोल्टेज मुकाबला खेला गया था। इस मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जिसमें नामीबिया ने बाजी मारी है। यह टी20 वर्ल्ड कप 2024 का ऐसा पहला मैच था, जिसका नतीजा सुपर ओवर में निकला। सुपर ओवर में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 रन बनाए और ओमान के सामने 22 रनों का टारगेट रखा. ओमान की टीम इसके बाद दबाव में आ गई और सुपर ओवर में 1 विकेट गंवाकर केवल 10 रन ही बना पाई।

3) अमेरिका बनाम पाकिस्तान (डलास, टी20 विश्व कप)

USA vs PAK (Photo Source: Getty Images)

अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला बड़ा उलटफेर किया था। उन्होंने ग्रुप-ए के मैच में 2009 के चैंपियन पाकिस्तान को सुपरओवर में हराया। यह मुकाबला टेक्सास के डलास के ग्रैंड प्रियरी स्टेडियम में खेला गया। उस मैच में, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। जवाब में अमेरिका की टीम भी 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 159 रन बना सकी।

इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंचा। अमेरिका ने सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम छह गेंद पर 13 रन ही बना सकी। पाकिस्तान का यह टी20 विश्व कप 2024 में पहला मैच था।

4) भारत बनाम श्रीलंका (पालेकेले, टी20I)

SL vs IND (Photo Source: Getty Images)

भारत ने 30 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 में रोमांचक जीत हासिल की। इस मुकाबले में भारत ने सुपर ओवर में जाकर मैच जीता। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया है। भारत ने तीसरे मैच में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन बना सकी। ऐसे में मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। वॉशिंगटन सुंदर ने सुपर ओवर में वाइड समेट दो रन दिए और फिर कप्तान सुर्यकुमार यादव ने चौका लगाकर विजयी परचम फहरा दिया।

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...