Skip to main content

ताजा खबर

मेलबर्न में बड़ी पारी खेलेंगे विराट और स्मिथ, पूर्व हेड कोच ने की बड़ी भविष्यवाणी

Virat Kohli & Steve Smith (Photo Source: X)

भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का मानना ​​​​है कि विराट कोहली और स्टीव स्मिथ, जो वर्तमान में फैब फोर रैंकिंग में जो रूट और केन विलियमसन से पीछे हैं, वो दोनों हर हाल में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बचे हुए दो टेस्ट में वापसी करना चाहेंगे। हालांकि कोहली और स्मिथ दोनों ने मौजूदा सीरीज में एक-एक शतक लगाया है, लेकिन उसके अलावा ये दोनों ही रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए हैं।

भारतीय दिग्गज ने पर्थ में दूसरी पारी में शतक के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, लेकिन बाद की तीन पारियों में वो आउट ऑफ फॉर्म दिखे। वह बार-बार एक ही तरह से आउट हो रहे हैं- ऑफ-स्टंप के बाहर गेंदों का पीछा करना और वीके पीछे कैच आउट होना। शास्त्री ने कहा कि जहां विलियमसन और रूट ने 2024 में क्रमशः छह और चार टेस्ट शतकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया है, वहीं कोहली और स्मिथ मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में केवल एक-एक ही शतक बना पाए हैं।

रवि शास्त्री ने विराट और स्मिथ को लेकर दिया बड़ा बयान

रवि शास्त्री ने ‘आईसीसी रिव्यू’ में कहा कि, ‘‘मुझे लगता है कि मौजूदा फॉर्म के आधार पर वे (कोहली और स्मिथ) रैंकिंग में नीचे खिसक गए हैं। रूट लगातार रन बना रहे हैं और विलियमसन भी बेहतर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हैरी ब्रूक पिछले कुछ समय से शानदार रहे हैं और कुछ अन्य युवा खिलाडियों ने भी प्रभावित किया है। हालांकि, ये दोनो विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। ऐसी स्थिति में, आप जानते हैं कि वे खतरनाक होंगे, क्योंकि वे रन बनाने के लिए आतुर है।’’

शास्त्री ने कहा, ‘‘स्मिथ से आपने देखा कि क्या जरूरत थी। हो सकता है कि शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा हो, लेकिन वह रक्षात्मक और अनुशासित बल्लेबाजी के लिए तैयार थे। मैं विराट के साथ भी ऐसा ही सोचता हूं। अगर विराट अनुशासित तरीके से 30, 40 मिनट पार कर लेते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि उन्हें रन बनाने में परेशानी होगी।’’

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बीजीटी का चौथा मैच गुरुवार 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। ये मैच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। तीन मैचों के बाद सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में WTC के लिहाज से यह दोनों मैच काफी अहम है।

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...