Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया में वापसी की टेंशन को छोड़, Ishan Kishan खुद की फिटनेस पर काम कर रहे हैं

Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)

Ishan Kishan को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी अपनी तैयारियों पर फोकस कर रहा है। घरेलू क्रिकेट खेलने के अलावा वो अपनी फिटनेस पर भी काम कर रहे हैं, जिसका नजारा ईशान के नए इंस्टा पोस्ट पर देखने को मिला है और वो पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

हाल ही में शतक जड़ा है Ishan Kishan ने

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद Ishan Kishan लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, ऐसे में ईशान ने एक बार फिर से खुद को साबित किया है। जहां ईशान ने विजय हजारे ट्रॉफी में शतक जड़ा है, बल्लेबाज का ये शतक Manipur के खिलाफ आया था और उन्होंने 78 गेंदों का सामना करते हुए 134 रन बनाए थे।

फिटनेस हो तो Ishan Kishan जैसी हो…

*विकेटकीपर-बल्लेबाज Ishan Kishan ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
*ईशान की ये नई तस्वीरें वर्क आउट के दौरान की है, उनके हाथ में थे डम्बल ।
*साथ ही इस दौरान ईशान को आ रहे थे काफी पसीने, दिखी उनके चेहरे पर मुस्कान।
*वहीं कुछ फैन्स ने कमेंट कर लिखा कि- भाई आप काफी ज्यादा क्यूट लग रहे हो।

Ishan Kishan का नया पोस्ट आपको भी पसंद आएगा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

इस साल एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला ईशान ने

जी हां, दूसरी ओर ईशान किशन ने इस साल एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, साथ ही अब वो BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का भी हिस्सा नहीं है। ईशान ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच एक साल पहले खेला था, वो टी20 मैच था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था। उसके बाद वो अफ्रीका दौरे पर भी गए थे 2023 में, लेकिन निजी कारणों का हवाला देकर ईशान ने सीरीज को बीच में छोड़ दिया था और बस उसी के बाद से उनका BCCI से विवाद हो गया था। वैसे साल 2025 से IPL में ईशान अब मुंबई की जगह SRH टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।

MI टीम से अलग होने बाद बल्लेबाज ने शेयर की थी ये रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...