Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: चौथे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI, टीम में हो सकते हैं ये बदलाव

Team India (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस वक्त पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का चौथा मुकाबला जो कि बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा वो 26 तारीख से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने तो अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है लेकिन भारतीय टीम ने अभी तक XI का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में इस वक्त सभी के मन में एक ही सवाल है कि मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया किस प्लेइंग XI के साथ उतरेगी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से ये मैच काफी महत्वपूर्ण है। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी उसके WTC फाइनल में पहुंचने के चांस बढ़ जाएंगे। ऐसे में टीम इंडिया हर हाल में इस मैच में एक मजबूत प्लेइंग XI के साथ उतरना चाहेगी। अगले मैच के लिए भारत के प्लेइंग XI के बारे में कई चर्चाएँ हुई हैं, लेकिन परिस्थितियाँ तय करेंगी कि टीम इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए अपना कॉम्बिनेशन कैसे तय करती है। उम्मीद की जा रही है कि, पिछले मैच की तुलना में इस मैच की प्लेइंग XI में ज्यादा बदलाव शायद देखने को न मिले।

कुछ ऐसी हो सकती है चौथे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI

पिछले तीन मैचों की तरह भारत के बेस्ट बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जयसवाल पारी की शुरुआत करना जारी रखेंगे। शुभमन गिल के हाथ में चोट लगी है, ऐसे में वो इस मैच में खेलेंगे या नहीं इसपर अभी सवालिया निशान बना हुआ है। विराट कोहली एक पारी को छोड़कर पूरे दौरे पर संघर्ष करते हुए नजर आए हैं, लेकिन फिर भी वह बल्लेबाजी क्रम में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत नंबर 5 पर उतरेंगे और अपनी फॉर्म वापस पाने की कोशिश करेंगे, क्योंकि वह इस सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज उन्हें सभी मैचों में नियंत्रित करने के लिए एक क्लियर प्लान लेकर आए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे और पिछले दोनों मैचों में आउट ऑफ फॉर्म रहने के बाद कुछ रन बनाने की कोशिश करेंगे। पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले रवींद्र जडेजा सातवें नंबर पर बने रहेंगे और बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देंगे। वहीं आठवें नंबर पर नीतीश रेड्डी बैटिंग करेंगे।

वहीं भारत के तेज गेंदबाजी विभाग में बदलाव की संभावना नहीं है क्योंकि वे उनके लिए सबसे ज्यादा परफार्मिंग डिपार्टमेंट रहा है। जसप्रीत बुमराह मोहम्मद सिराज और आकाश दीप तीन मुख्य तेज गेंदबाज होंगे, जो गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। तो अगर ऐसा होता है तो भारत इस मैच के लिए शायद अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं करेगा।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...