Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: “कहां से बुलाऊं”- जब गिल की फीमेल फैन का तोड़ा रोहित शर्मा ने दिल

Fan & Rohit Sharma (Photo Source: X)

मंगलवार, 24 दिसंबर को भारतीय खिलाड़ियों ने प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) के आउटडोर नेट्स पर ताजा विकेटों पर अपना पहला नेट सेशन किया। ट्रेनिंग सेशन के बाद, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वहां मौजूद फैंस के साथ थोड़ी बातचीत करने की कोशिश की। वहीं फैंस भी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने के लिए वहां मौजूद थे।

जैसे ही दिग्गज क्रिकेटर फैंस का अभिवादन करने के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर जाने लगे, एक युवा लड़की ने भारतीय कप्तान से शभमन गिल को बुलाने के लिए कहा, लेकिन तब तक गिल अपना अभ्यास पूरा करके मैदान से बाहर जा चुके थे। हालांकि, शुभमन की वो फैन तब भी उनसे मिलने की जिद्द पर अड़ी हुई थी। इसी बीच रोहित ने हाथ हिलाकर फैन को बताया कि 25 वर्षीय खिलाड़ी अपना ट्रेनिंग सत्र पूरा करके जा चुके हैं।

रोहित शर्मा ने तोड़ा शुभमन गिल के फैन का दिल

मेलबर्न में फीमेल फैन ने कहा- रोहित प्लीज शुभमन को बुलाओ. इस पर कप्तान रोहित शर्मा ने दो टूक जवाब देते हुए कहा- कहां से बुलाऊं? रोहित का जवाब सुनकर लड़की मुस्कुराई और कहा- नहीं है. मेलबर्न में भी टीम इंडिया की प्रैक्टिस देखने कई फैंस पहुंचे थे। प्रैक्टिस के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने फैंस को ऑटोग्राफ दिया, उनके साथ फोटो क्लिक कराई. रोहित शर्मा, ऋषभ पंत काफी ज्यादा डिमांड में नजर आए।

Rohit Sharma be like – kahan se bulaun 😂#RohitSharma𓃵 #ShubmanGill pic.twitter.com/YzwzGg9nQh

— रोहित जुगलान Rohit Juglan (@rohitjuglan) December 24, 2024

सीरीज और आगामी मैच की बात करें तो टीम इंडिया के लिए मेलबर्न में जीत जरूरी है। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है और अब अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो उसे हर हाल में दोनों टेस्ट जीतने होंगे। अगर मैच ड्रॉ हुआ तो भी टीम इंडिया के लिए फाइनल का रास्ता कठिन हो जाएगा।

मेलबर्न में जीत इतनी आसानी से नहीं मिलने वाली है क्योंकि एडिलेड और ब्रिसबेन में भारतीय बल्लेबाज रंग में नजर नहीं आए थे।  खासतौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा काफी ज्यादा आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं। कोहली लगातार ऑफ स्टंप की बाहर वाली गेंद पर आउट हो रहे हैं और रोहित शर्मा के बल्ले में मानो जंग लग गया है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, GT vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ पर्पल जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है गुजरात टाइटंस? यहां जानें वजह 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 56 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ, टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का...

IPL 2026: LSG बनाम CSK मैच के लिए टीम के साथ लखनऊ की यात्रा करेंगे एमएस धोनी- रिपोर्ट्स

MS Dhoni (Photo by Surjeet Yadav/MB Media/Getty Images) आईपीएल 2026 के बीच एम.एस. धोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से मैदान से दूर चल रहे...

IPL 2026: SRH ने GT के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर 

GT vs SRH (Image Credit- Twitter X) सनराइजर्स हैदराबाद ने जारी आईपीएल के मैच नंबर 56 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अहमदाबाद...

IPL 2026: ‘उसे मौका मिलना चाहिए’ – संजय मांजरेकर ने बताया MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट

Sanjay Manjrekar Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। पांच बार की चैंपियन टीम इस सीजन में सिर्फ तीन...