Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs WI-W: दूसरे वनडे में हरलीन देओल ने खेली शतकीय पारी, भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 359 रनों का लक्ष्य

India Women vs West Indies Women, 2nd ODI (Image Credit- Twitter X)

India Women vs West Indies Women, 2nd ODI: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। तो वहीं इस समय दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज 24 दिसंबर, मंगलवार को दोनों टीमों के बीच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

बता दें कि इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने हरलीन देओल की शतकीय पारी के दम पर, 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 359 रनों का बड़ा टारगेट रखा है। मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए हरलीन ने 103 गेंदों में 115 रनों की शानदार पारी खेली। 26 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 16 चौके लगाए।

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए 358 रन

दूसरी ओर, मुकाबले में भारतीय पारी के बारे में विस्तार से बताएं, तो भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए। भारत के लिए पिछले मुकाबले की तरह इस मैच में भी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (53) और प्रतिका रावल (76) पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी, टीम को मजबूत शुरुआत दी।

इसके अलावा हरलीन देओल की 115 रनों की शतकीय पारी के अलावा हरमनप्रीत कौर ने 22 और जेमिमा राॅड्रिग्स ने 52 रनों की शानदार पारी खेली। तो वहीं अंत में विकेटकीपर रिचा घोष 13* और दीप्ति शर्मा 4 रन बनाकर नाबाद रही। कैरेबियाई टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो डिएंड्रा दाॅतीन, एफी फ्लेचर, जायदा जेम्स और कायना जोसेफ को 1-1 विकेट मिला।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या वेस्टइंडीज भारत से मिले इस मजबूत लक्ष्य का पीछा कर पाती है या नहीं? साथ ही बता दें कि सीरीज बचाने के लिए वेस्टइंडीज को इस मैच में जीत हासिल करना बहुत जरूरी है, क्योंकि वह पहले वनडे मैच को भी गंवा चुकी है।

আরো ताजा खबर

Women T20 WC 2026 Final: फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकाॅर्ड 7वीं बार जीती टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी 

England Women vs Australia Women (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज 5 जुलाई, रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों...

आईसीसी लाॅन्च कर सकता है नई ग्लोबल टी20 लीग, वनडे फाॅर्मेट में हो सकते हैं बड़े बदलाव 

Team India (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट को दुनियाभर में कंट्रोल करने वाली सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) खेल को और ज्यादा रोचक बनाने के लिए कुछ अभूतपूर्व बदलाव...

Women T20 WC 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

England vs Australia (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज 5 जुलाई, रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच...

‘मुझे उम्मीद है उन्हें जगह मिलेगी’ इरफान पठान ने जल्द भारतीय टी20 टीम में रजत पाटीदार के चयन का समर्थन किया 

Irfan Pathan and Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर व क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान ने हाल में ही राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को दो बार चैंपियन बनाने वाले...