भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में व्हाइट-बॉल क्रिकेट सीरीज खेल रही है। टीम ने टी20 सीरीज 2-1 से जीती, और वनडे सीरीज के पहले मैच में 211 रनों से प्रचंड जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त बना ली है।
भारतीय महिला टीम ने 2024 में अब तक एक टेस्ट 11 वनडे और 23 टी20 मैच खेले हैं। टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। वहीं, उन्होंने 6 वनडे और 15 टी20 मैच जीते हैं।
इस साल भारतीय महिला खिलाड़ियों के बल्ले से कुछ शानदार प्रदर्शन देखने को मिले हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस साल किन तीन बल्लेबाजों ने सभी फॉर्मेट में 50+ स्कोर बनाए हैं-
यह भी पढ़े:- IND-W vs WI-W, 2nd ODI Match Prediction
2024 में भारत के लिए सभी फॉर्मेट में 50+स्कोर बनाने वाली टॉप-3 खिलाड़ी-
3. ऋचा घोष

Richa Ghosh (Photo Source: Getty Images)
भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष के लिए 2024 का साल कमाल का रहा है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 16 पारियों में 33.18 के औसत, 156.65 की स्ट्राइक रेट से दो अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, वनडे की 8 पारियों में एक अर्धशतक ठोका। और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में 90 गेंदों में 86 रन की पारी खेली थी।
2. हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur (Photo Source: Getty Images)
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला भी इस साल गरजा है। 20 टी20 मैचों उनका औसत 43.77 और 10 वनडे मैचों में 42.75 का रहा है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में 115 गेंदों में 69 रन की पारी खेली थी। उन्होंने वनडे में दो और टी20 में तीन अर्धशतक लगाए हैं।
1. स्मृति मंधाना

Smriti Mandhana (Photo Source: Getty Images)
भारतीय महिला क्रिकेट की उप-कप्तान स्मृति मंधाना के बल्ले से इस साल शानदार पारियां देखने को मिली है। उन्होंने अपनी पिछली पांच पारियों में चार अर्धशतक और एक शतक लगाए हैं। उन्होंने टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 149 रन की कमाल पारी खेली थी। वहीं, वनडे फॉर्मेट में 6 अर्धशतक, चार शतक और टी20 में 8 अर्धशतक ठोके हैं।
घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो
NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री
6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

