Skip to main content

ताजा खबर

BCL T20 खिताब जीतने के बाद, परिवार के लिए इरफान पठान ने लिखा भावुक संदेश 

BCL T20 खिताब जीतने के बाद, परिवार के लिए इरफान पठान ने लिखा भावुक संदेश 

Irfan Pathan (Image Credit- Twitter X)

बिग क्रिकेट लीग (BCL) 2024 का पहला सीजन मुंबई मरीन्स और साउदर्न स्पार्टन्स (Mumbai Marines vs Southern Spartans) के बीच हुए फाइनल मैच के बाद समाप्त हो गया। बता दें कि फाइनल मैच में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और वर्ल्ड चैंपियन इरफान पठान की अगुवाई वाली मुंबई मरीन्स ने जीत हासिल की है।

हालांकि, इरफान की अगुवाई वाली मरीन्स के लिए बीसीएल का पहला सीजन मुला-जुला रहा। टीम ने पहले प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया और फिर फाइनल में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना की अगुवाई वाली साउदर्न स्पार्टन्स के खिलाफ जीत हासिल की।

मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो रैना की स्पार्टन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रनों का टारगेट मुंबई मरीन्स के खिलाफ रखा। टीम के लिए फिल मस्टर्ड ने 39 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली, तो सुरेश रैना ने 26 गेंदों में 51 रन बनाए।

तो जब इरफान की टीम इस बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उन्होंने इस टारगेट को जेसल करिया (75 रन, 39 गेंद) और मनन शर्मा (89* रन, 42 गेंद) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 5 विकेट रहते हुए हासिल कर लिया। साथ ही टीम के लिए इरफान ने भी 18 गेंदों में 27* रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

दूसरी ओर, इस जीत के समय इरफान पठान का परिवार स्टेडियम में मौजूद था। तो वहीं इस बीसीएल खिताब को अपने नाम करने के बाद, इरफान ने परिवार को लेकर एक भावुक संदेश लिखा, जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस जीत बाद इरफान ने अपने माता-पिता की फोटो को एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- उनके सामने कोई भी ट्रॉफी जीतना ही सब कुछ है (Winning any trophy in front of them is everything)

देखें इरफान पठान की यह पोस्ट

दूसरी ओर, बिग क्रिकेट लीग के पहले सीजन में इरफान के प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं तो उन्होंने गेंद से कुछ खास कमाल नहीं दिखाया, लेकिन बल्ले से पूरे टूर्नामेंट में खेले गए 6 मैचों में 32.75 की औसत और 172.37 के स्ट्राइक रेट से कुल 131 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND 2026, 3rd T20I: Match Preview (image via getty) 5 मैचों की टी20आई सीरीज में, भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20आई मैच 7 जुलाई, मंगलवार को नॉटिंघम...

‘मैं नहीं चाहती कि यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप हो’ T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद बोलीं नट सीवर ब्रंट

Nat Sciver-Brunt (Image Credit- Twitter X) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली 7 विकेट से करारी शिकस्त के बावजूद, इंग्लैंड की कप्तान नट...

Women’s T20 WC 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज

Top 3 highest wicket-takers in the ICC Women’s T20 World Cup 2026 (image via getty) रविवार, 5 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में मेजबान इंग्लैंड को...

ICC Women’s T20 WC 2026: चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को प्राइज मनी में मिले इतने करोड़, Award-Winners की पूरी सूची देखें यहां

ICC Women’s T20 World Cup 2026: Prize money and full list of awards (image via getty) रविवार, 5 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड...