Skip to main content

ताजा खबर

BCCI को ‘Powerhouse’ और ICC को ये क्या बोल गए स्टीव स्मिथ, वायरल हुआ वीडियो

BCCI को Powerhouse और ICC को ये क्या बोल गए स्टीव स्मिथ वायरल हुआ वीडियो

Steve Smith (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। इस मैच से पहले मेजबान कंगारू टीम मीडिया के साथ बातचीत के दौरान बीसीसीआई, आईसीसी और भारतीय टीम को लेकर बात करती हुई नजर आई।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने बीसीसीआई को पावरहाउस का टैग दिया, लेकिन उन्होंने आईसीसी को लेकर ऐसी बात बोल दी, जिसके चलते वह सुर्खियों में आ गए हैं।

यह भी पढ़े:- पाकिस्तान टेस्ट टीम कोच जेसन गिलेप्सी के इस्तीफे पर, PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान 

स्टीव स्मिथ ने बीसीसीआई को बताया Powerhouse

ABC Sport के साथ बातचीत के दौरान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, नाथन लियोन, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक कर बीसीसीआई, आईसीसी और इंडियन क्रिकेट टीम को वन वर्ड में डिफाइन किया।

स्टीव स्मिथ की बारी आई तो उन्होंने बीसीसीआई को ‘Powerful’ और ‘Powerhouse’ बताया और ICC  को ‘Not As Powerful‘ (इतना शक्तिशाली नहीं) बताया। फिर तुरंत उन्होंने हंसते हुए कहा, “मैं ऐसा नहीं कह सकता, यह केवल एक मजाक है”। स्मिथ ने फिर आईसीसी को ‘Leaders’ (लीडर) और भारतीय टीम को ‘Passionate’ (जुनूनी) बताया।

यहां देखें स्टीव स्मिथ का वीडियो-

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के जवाब यह रहे-

पैट कमिंस- “Big, Big, Big”

ट्रैविस हेड- “Rulers, Second, Strong”

उस्मान ख्वाजा- “Strong, ICC, Talented”

नाथन लियोन- “Big, Boss, Passionate”

ग्लेन मैक्सवेल- “Powerful, Boss, Fanatic”

एलेक्स कैरी- “Powerful, Trophy, Powerful”

स्टीव स्मिथ- “Powerhouse, Leaders, Passionate”

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर है

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच गाबा में खेला गया पिछला टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल की दावेदारी ठोकने के लिए आगामी मेलबर्न टेस्ट में जीत दर्ज करना दोनों टीमों के लिए जरूरी है।

WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया 15 मैचों में 9 जीत, 106 अंक, 58.89 PCT के साथ दूसरे स्थान और भारत 17 मैचों में 9 जीत और 55.88 PCT के साथ तीसरे स्थान स्थान पर है।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...