Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: इस देश में भारत खेलेगा अपने सभी मैच, PCB ने ICC को सुनाया अपना फैसला

Champions Trophy 2025: इस देश में भारत खेलेगा अपने सभी मैच, PCB ने ICC को सुनाया अपना फैसला
ICC Champions Trophy (Photo Source: X)

2025 ‘हाइब्रिड’ चैंपियंस ट्रॉफी के मेजबान, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को सूचित कर दिया है कि भारत के मैचों के लिए उन्होंने UAE को न्यूट्रल वेन्यू के तौर पर चुना है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक विश्वसनीय सूत्र ने पुष्टि की कि शनिवार रात पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और उनके यूएई समकक्ष शेख नाहयान अल मुबारक के बीच एक बैठक के बाद दुबई को तटस्थ स्थल के रूप में चुना गया था। 

ऐसे में अगर भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने ग्रुप चरण के मैचों को दुबई में खेलेगा और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अगर नॉकआउट चरण में पहुंची तो इसका सेमीफाइनल और फाइनल भी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित किया जाएगा। यूएई में तीन अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हैं – दुबई, शारजाह और अबू धाबी।

यह भी पढ़े:- पाकिस्तान टेस्ट टीम कोच जेसन गिलेप्सी के इस्तीफे पर, PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान 

पाकिस्तान के लिए भी 2027 तक हाइब्रिड मॉडल रहेगा लागू

चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर बृहस्पतिवार को गतिरोध आखिरकार खत्म हो गया जब आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने घोषणा की कि भारत 50 ओवर के टूर्नामेंट के अपने मैच मेजबान देश पाकिस्तान के बजाए न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा। पाकिस्तान के लिए भी 2027 तक यही व्यवस्था लागू होगी और वह भारत में होने वाले टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा।

अब उम्मीद जताई जा रही है कि आईसीसी अब आयोजन के अंतिम कार्यक्रम की घोषणा करेगा, जिसमें पाकिस्तान में नौ से 10 मैचों का आयोजन हो सकता है। सूत्र ने कहा, अगर भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाता है तो फाइनल मुकाबला लाहौर में होगा।

हाइब्रिड मॉडल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (पाकिस्तान) के बाद अगले साल भारत में होने वाले महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में लागू होगी। भारत ने सुरक्षा चिंताओं के कारण फरवरी-मार्च में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था दोनों देशों के बीच आखिरी द्विपक्षीय टूर्नामेंट 2012 में हुआ था।

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...