Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका में ये कमाल करने वाली पहली टीम बनी

पाकिस्तान ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका में ये कमाल करने वाली पहली टीम बनी

PAK vs RSA (Photo Source: X)

मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम इन दिनों शानदार प्रदर्शन कर रही है। पाक टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद 2-1 से सीरीज जीती और फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ यही कहानी दोहराई और अब इस टीम ने साउथ अफ्रीका को साउथ अफ्रीका में हराकर इतिहास रचा है। पाकिस्तान दुनिया का पहला ऐसा देश है, जिसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। अभी तक कोई अन्य टीम ऐसा नहीं कर पाई है।

SA vs PAK: कुछ ऐसा रहा चौथे मैच का हाल

इस मुकाबले की बात करें तो साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच जोहानिसबर्ग में खेला गया। टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 9 विकेट खोकर 308 रन बनाए।

पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने शतक जड़ा, जबकि मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के बल्ले से अर्धशतक निकले। वहीं सलमान अली आगा ने 48 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए। हालांकि, बारिश के कारण इस मैच को छोटा कर दिया गया।

साउथ अफ्रीका की टीम को डीएलएस नियम के तहत 47 ओवर में 308 रनों का ही लक्ष्य मिला, लेकिन टीम 42 ओवर में 271 रन बनाकर ढेर हो गई और मुकाबला 36 रनों के अंतर से हार गई। इस तरह तीनों मैच पाकिस्तान ने जीते और इस सीरीज में मेजबानों का सूपड़ा साफ कर दिया। अभी तक अन्य कोई टीम साउथ अफ्रीका को साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं कर पाई थी, लेकिन पाकिस्तान ने ये कर दिखाया।

पाकिस्तान की तरफ से सूफियान मुकीम ने 4 विकेट निकाले, जबकि शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह को 2-2 विकेट मिले। अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने 81 रनों की पारी खेली, वहीं 40 रन कोर्बिन बोस ने बनाए। वहीं पूरी सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन करने के लिए सैम अयूब को प्लेयर ऑफ द सीरीज और इस मैच में POTM अवॉर्ड भी मिला।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...