Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान टेस्ट टीम कोच जेसन गिलेप्सी के इस्तीफे पर, PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान 

पाकिस्तान टेस्ट टीम कोच जेसन गिलेप्सी के इस्तीफे पर, PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान 

Mohsin Naqvi and Jason Gillespie (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट टीम के पूर्व कोच जेसन गिलेप्सी (Jason gillespies) ने अचानक से इस्तीफा देकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था। तो वहीं अब पूर्व कोच के इस्तीफे पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ मोहसिन नकवी की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

बता दें कि हाल में ही जियो टीवी के हवाले से पीसीबी चीफ मोहसिन ने कहा- हेड कोच का रोल टीम को कोच करने का होता है, जबकि सेलेक्शन कमिटी खिलाड़ियों को सेलेक्ट करता है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन गिलेप्सी ने पाकिस्तान टीम में अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया था।

PCB के साथ खराब संचार के चलते दिया था जेसन ने इस्तीफा

49 वर्षीय जेसन गिलेप्सी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ अपने खराब संचार के चलते इस्तीफा दिया था। पूर्व गेंदबाज को इस साल अप्रैल में दो साल की डील के साथ नियुक्त किया गया था, लेकिन करीब 9 महीने बाद ही गिलेप्सी ने अपनी इस भूमिका से इस्तीफा दे दिया है।

तो वहीं जेसन गिलेप्सी के कार्यकाल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को काफी चुनौती का सामना करना पड़ा, जब उन्हें दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

इस हार के बाद पीसीबी ने बड़े बदलाव करते हुए टीम से बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह जैसे बड़े खिलाड़ियों को टेस्ट टीम से बाहर किया, तो वहीं सेलेक्शन कमिटी में शामिल जेसन गिलेप्सी को भी हटा दिया था।

शायद यह एक बड़ी वजह रही है कि पूर्व हेड कोच ने पाक टीम में अपनी भूमिका से खुद को अलग करने का फैसला किया। साथ ही बता दें कि पिछले तीन साल में पाकिस्तान क्रिकेट में करीब 7 से भी ज्यादा कोच बदल चुके हैं। जेसन गिलेप्सी से पहले व्हाइट बाॅल कोच गैरी कस्टर्न भी पीसीबी के साथ मतभेद के चलते इस्तीफा दे चुके हैं।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: टर्निंग पिचों से निपटने की तैयारी! टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड के साथ जाएंगे 4 स्पेशलिस्ट स्पिनर्स

SL vs IND: India Take Four Specialist Net Bowlers to Sri Lanka Ahead of Test Series (image via X) भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज...

मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में सुपरबाइक दौड़ाते नजर आए एमएस धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

MS Dhoni races superbike at Chennai circuit (image via X) 3 अगस्त, सोमवार को चेन्नई के पास इरुंगट्टुकोट्टई में मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर सुपरबाइक चलाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के...

IPL 2027: क्या लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करेंगे एडेन मार्करम? जानें खिलाड़ी ने क्या कहा

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2027 का क्रिकेट फैंस इस समय बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं, हाल में ही सभी 10 फ्रेंचाइजियों से कुछ बड़े...

‘इसका लंबे समय से इंतजार था’ – 20 साल से अधिक समय बाद अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप की वापसी पर ग्रेम स्मिथ ने जताई खुशी

Graeme Smith Welcomes the Return of Men’s ODI World Cup to Africa After 24 Years (image via X) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और आईसीसी हॉल ऑफ फेमर ग्रेम स्मिथ...