Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs WI-W: शतक बनाने से सिर्फ 9 रन से चूकी स्मृति मंधाना, भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को दिया इतने रनों का लक्ष्य

IND-W vs WI-W: शतक बनाने से सिर्फ 9 रन से चूकी स्मृति मंधाना, भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को दिया इतने रनों का लक्ष्य

IND-W vs WI-W (Image Credit- Twitter X)

IND-W vs WI-W 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीमों के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच, आज 22 दिसंबर को कोटांबी स्टेडियम वडोदरा में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज शतक बनाने से सिर्फ 9 रन दूर रह गई हैं।

मुकाबले में ओपनिंग करने आई उपकप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना 27वां अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, उनके पास मैच में अपने वनडे करियर में 10वां शतक पूरा करने का सुनहरा मौका था, लेकिन वह भारतीय पारी के 32वें ओवर की आखिरी गेंद पर जायदा जेम्स के खिलाफ LBW आउट हो गई।

मुकाबले में स्मृति ने 102 गेंदों में 91 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान अनुभवी बल्लेबाज ने 13 चौके भी लगाए। इसके अलावा उन्होंने प्रतिका रावल के साथ पहले विकेट के लिए 110 रनों की मजूबत साझेदारी कर, टीम इंडिया को एक मजबूत शुरुआत दी, जिससे भारत मैच में 300 रनों से ज्यादा के आंकड़े को छूने में कामयाब रही।

भारत ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 315 रनों का लक्ष्य

दूसरी ओर, आपको मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो टाॅस जीतकर कैरेबियाई टीम ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 314 रन बनाए।

स्मृति मंधाना की 91 रनों की शानदार पारी के अलावा प्रतिका रावल ने 40, हरलीन देओल ने 44 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 34 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रिचा घोष ने 26, जेमिमा राॅड्रिग्स ने 31 रनों की पारी खेली। तो वहीं अंत में दीप्ति शर्मा 14* रन बनाकर नाबाद रही।

तो वहीं कैरेबियाई टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो जायदा जेम्स को सबसे ज्यादा 5 विकेट मिले। इसके अलावा हेली मैथ्यूज को 2 और डिएंड्रा दाॅतीन को 1 सफलता मिली। देखने लायक बात होगी कि क्या भारतीय टीम से मिले 315 रनों के टारगेट को वेस्टइंडीज की महिला टीम हासिल कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टीम इंडिया के भविष्य और हालिया प्रदर्शन को लेकर मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।...

IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

Harshit Rana, Jasprit Bumrah and Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम...

“बाबर आजम बने ‘डमी कप्तान’, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए था”: पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज राशिद लतीफ ने साधा निशाना

Rashid Latif Slams Babar Azam as ‘Dummy Captain’, Says He Should Have Resigned (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ ने बाबर आजम की कड़ी आलोचना करते हुए...

श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल और सोनल दिनुशा को शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है।...