
आपको बता दें, 5 मैचों की ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीमों के लिए एमसीजी में होने वाला चौथा टेस्ट काफी अहम होने वाला है। अगर भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो उन्हें सीरीज के बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे।
KL Rahul और Rohit Sharma हुए बाहर तो किसे मिलेगी टीम में जगह
अगर चौथे टेस्ट से केएल राहुल बाहर होते हैं तो उनको रिप्लेस करने के लिए भारत के पास एकमात्र विकल्प अभिमन्यु ईश्वरन हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाकर सीनियर टीम में अपनी जगह बनाई है, हालांकि उन्हें अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है। ईश्वरन ने अभी तक खेले 101 फर्स्ट क्लास मैचों में 48.87 की औसत के साथ 7674 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 27 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं।
वहीं कप्तान रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट की बात करें तो, बतौर खिलाड़ी उनकी जगह लेने के कई विकल्प है। अगर टीम मैनेजमेंट को सिर्फ बल्लेबाजी मजबूत करनी है तो वह ध्रुव जुरेल को मौका दे सकते हैं। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर भी अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं, जो बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग में भी अपना योगदान दे सकते हैं। वहीं उनकी जगह सरफराज खान भी टीम में आ सकते हैं।
वहीं रोहित शर्मा अगर बाहर होते हैं तो टीम की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करेंगे। अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते जब रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट मैच में नहीं खेले थे तब भी बुमराह ने टीम की कप्तानी की थी और जीत दिलाई थी।
NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी
SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!
NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

