Skip to main content

ताजा खबर

जहीन खान की तरह गेंदबाजी करती हुई आई ये युवा लड़की, सचिन तेंदुलकर भी हुए वीडियो शेयर करने पर मजबूर 

Sushila Meena and Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X)

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ पता नहीं रहता। तो वहीं अब एक युवा लड़की की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह लड़की एक दम पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान के एक्शन की तरह गेंदबाजी करती हुई नजर आ रही है।

इस लड़की का नाम सुशीला मीना बताया जा रहा है, जो राजस्थान के एक गांव में अपनी उम्र के अन्य बच्चों के साथ नंगे पैर खेलते हुए बाएं हाथ से गेंदबाजी करती हुई नजर आ रही है। 12 वर्षीय युवा लड़की के इस तरह क्लीन और स्मूद एक्शन के साथ गेंदबाजी करते हुए देख, हर कोई इस युवा क्रिकेटर की तारीफ कर रहा है।

तो वहीं अब इस लिस्ट में नया नाम पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर और खेल के भगवान कहने जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर का जुड़ गया है। बता दें कि युवा क्रिकेटर की वीडियो को सचिन तेंदुलकर ने खुद अपने आधिकारिक एक्स पर अकाउंट पर शेयर किया है और जहीन खान को टैग करते हुए लिखा-

सहज, बेहतरीन और देखने में प्यारा! सुशीला मीना के गेंदबाजी एक्शन में आपकी झलक मिलती है जहीर। क्या आपने इसे देखा। तो वहीं जहीर ने भी सचिन द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट पर जबाव देते हुए लिखा- आप इस पर बिल्कुल सही हैं, और मैं इससे अधिक सहमत नहीं हो सकता। उसका कार्य बहुत सहज और प्रभावशाली है। वह पहले से ही बहुत सारे वादे दिखा रही है।

देखें इंटरनेट पर वायरल यह वीडियो

जहीन खान ने भारत के लिए हैं 600 से ज्यादा विकेट

तो वहीं आपको जहीन खान के बारे में बताएं, तो करीब 15 साल चले अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में उन्होंने टीम इंडिया के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 मैच खेले। इस दौरान गेंदबाज ने टेस्ट में 311, वनडे में 282 और टी20 में 17 विकेट अपने नाम किए। साथ ही खेले गए 100 आईपीएल मैचों में जहीर ने 102 विकेट अपने नाम किए हैं।

আরো ताजा खबर

बुमराह के बाद क्या होगा? – आर. अश्विन ने टीम इंडिया को दी गंभीर चेतावनी

Jasprit Bumrah (image via getty) रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट के लंबे समय के भविष्य को लेकर एक कड़ी चेतावनी दी है कि जब जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं रहेंगे,...

IPL 2026: ‘मैंने शराब पीना छोड़ दिया है’ – आईपीएल 2026 से पहले चहल का बड़ा खुलासा!

Yuzvendra Chahal (image via getty) भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बताया है कि आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी के लिए उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। इस...

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत!

Dinesh Karthik (image via X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार (19 मार्च) को अपने तीसरे बच्चे (राहा) के जन्म की घोषणा की।...

‘RCB में विराट कोहली के आस-पास लड़ाकों की एक टीम है’ – IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स

IPL 2026: RCB (image via getty) आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का मानना ​​है कि आज की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम, सिर्फ विराट कोहली और टीम के 10 अन्य...