Skip to main content

ताजा खबर

ब्रूक से लेकर जायसवाल तक, इन 5 क्रिकेटरों ने साल 2024 में बनाए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन 

ब्रूक से लेकर जायसवाल तक, इन 5 क्रिकेटरों ने साल 2024 में बनाए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन 

Harry Brook and Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

Most runs in international cricket in 2024: साल 2024 अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। यह साल कुछ क्रिकेटरों के लिए शानदार रहा, तो कुछ क्रिकेटर्स के लिए खराब रहा। इस साल आईपीएल, टी20 वर्ल्ड कप 2024, एशेज सीरीज जैसे शानदार टूर्नामेंट देखने को मिले, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ढेरों रन बनाए।

तो वहीं इन टूर्नामेंट्स के दौरान दुनियाभर के कुछ चुनिंदा क्रिकेटरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खैर, इस आर्टिकल में हम साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं:

5. जो रूट (Joe Root)

Joe Root (Photo Source: X)

हमारी लिस्ट में पांचवें नंबर पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट आते हैं। बता दें कि साल 2024 रूट के क्रिकेट करियर का एक बेहतरीन साल रहा है। इस साल रूट ने खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुत सारे रन बनाए। तो वहीं साल 2024 इंटरनेशनल क्रिकेट में करियर में रूट ने महज 31 पारियों में 1556 रन बनाए हैं।

4. पथुम निसंका (Pathum Nissanka)

Pathum Nissanka (Pic Source-Twitter)

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका आते हैं। वह साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। श्रीलंका के लिए ऑल फाॅर्मेट क्रिकेट खेलने वाले निसंका ने इस साल खेली गई 40 पारियों में कुल 1569 रन बनाए हैं।

3. हैरी ब्रूक (Harry Brook)

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हैरी ब्रूक तीसरे नंबर पर मौजूद है। हाल में ही खत्म हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में युवा बल्लेबाज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस साल ब्रूक के बल्ले से खेली गई 31 पारियों में इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 1575 रन निकले हैं।

2. यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)

Yashasvi Jaiswal Century (Photo Source: X)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जब से साल 2022 में डेब्यू किया है, तब से ही वह शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं साल 2024 युवा बल्लेबाज के क्रिकेट करियर के लिए एक और मौका लेकर आया। इस साल बल्लेबाज ने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए खेली गई 35 पारियों में कुल 1605 रन बनाए।

1. कुशल मेंडिस (Kusal Mendis)

Kusal Mendis (Image Source: Twitter)

हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर श्रीलंकाई क्रिकेटर कुशल मेंडिस मौजूद हैं, जिन्होंने साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यह साल मेंडिस के क्रिकेट नजरिए से काफी ज्यादा शानदार रहा है। बता दें कि इस साल मेंडिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में खेली गई 53 पारियों में कुल 1804 रन बनाए हैं।

(नोट: आंकड़े 21 दिसंबर 2024 तक)

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...