Skip to main content

ताजा खबर

MCA के अधिकारी ने खोले राज तो पृथ्वी शॉ का गुस्सा पहुंचा सातवें आसमान पर, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

MCA के अधिकारी ने खोले राज तो पृथ्वी शॉ का गुस्सा पहुंचा सातवें आसमान पर, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म और फिटनेस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। खराब फिटनेस के कारण शॉ को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और कई लोग भारतीय टीम से उनके बाहर होने की वजह भी यही मानते हैं। मुंबई की 16 सदस्यीय विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) टीम में शॉ को जगह नहीं मिली थी।

VHT टीम में चयन नहीं होने पर शॉ काफी निराश थे और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये गुस्सा निकाला था। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा थे। इस बीच मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने शॉ को टीम में शामिल ना करने के पीछे की वजह बताई। वहीं अब पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर से इस मामले को लेकर अपना पक्ष रखा है, जिसके बाद यह मामला फिर से तूल पकड़ने लगा है।

MCA अधिकारी ने पृथ्वी शॉ को लेकर दिया बड़ा बयान

MCA अधिकारी ने कहा, ”सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हम दस फील्डरों के साथ खेल रहे थे क्योंकि शॉ को छिपाना पड़ता था। गेंद उसके पास से निकल जाती थी और वह पकड़ नहीं पाता था। बल्लेबाजी के दौरान भी उसे गेंद तक पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। उसकी फिटनेस, अनुशासन और रवैया खराब है और अलग अलग खिलाड़ी के लिये अलग नियम नहीं हो सकते। टीम में सीनियर खिलाड़ी भी उसके रवैये की शिकायत करने लगे थे।’’

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान शॉ नियमित तौर पर अभ्यास सत्रों से गायब रहे और पूरी रात बाहर रहने के बाद सुबह छह बजे टीम होटल पहुंचते थे। अधिकारी के दावे के वायरल होने के बाद शॉ ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक स्टोरी पोस्ट की। शॉ ने लिखा, ”अगर आप इसे पूरी तरह से नहीं समझते हैं, तो इस पर बात न करें। कई लोगों के पास पूरी राय होती है, लेकिन तथ्य आधे-अधूरे होते हैं।”

आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब शॉ के व्यवहार और रवैए को लेकर शिकायत की गई हो। मैदान के अंदर और बाहर उनके व्यवहार को लेकर कई पूर्व खिलाड़ियों ने चिंता जताई है, जिससे उनका संघर्ष और बढ़ गया है। शॉ को हाल ही में आईपीएल ऑक्शन के दौरान झटका लगा, जहां वह 75 लाख रुपये के मामूली बेस प्राइस के बावजूद वह अनसोल्ड रहे।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...

SM Trends: 14 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग 2026 में एक मैच के दौरान खिलाड़ियों की तीखी झड़प हो गई है। इसको लेकर एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर...

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...