Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: मैदान में हेनरिक क्लासेन और रिजवान के बीच हुई तीखी बहस, बीच में आए बाबर और फिर…

VIDEO मैदान में हेनरिक क्लासेन और रिजवान के बीच हुई तीखी बहस बीच में आए बाबर और फिर

SA vs PAK (Photo Source: X)

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच केपटाउन में 19 दिसंबर को खेला गया। मुकाबले में 81 रनों से जीत दर्ज कर पाकिस्तान ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इस बीच, मैच के दौरान हेनरिक क्लासेन और मोहम्मद रिजवान के बीच हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि दोनों खिलाड़ियों के बीच आखिर क्यों गहमा-गहमी देखने को मिली।

हेनरिक क्लासेन और मोहम्मद रिजवान के बीच गेंद को लेकर हुई बहस

साउथ अफ्रीका की पारी का 26वां ओवर हारिस रऊफ ने डाला था। ओवर के दौरान डाली गई एक गेंद की कंडिशन से हेनरिक क्लासेन खुश नहीं थी और उन्होंने हारिस रऊफ से बहस करनी शुरू कर दी, यह देख पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान बीच में आए।

इसके बाद क्लासेन और रिजवान के बीच जमकर कहासुनी देखने को मिली। रिजवान ने तो क्लासेन को बहस के दौरान उंगली भी दिखाई थी। फिर बाबर आजम बीच में आए मामला शांत कराया और तब जाकर मैच आगे बढ़ पाया।

यहां देखें वीडियो-

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवरों में 329 रन बनाए थे। बाबर आजम ने 95 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 73 रन बनाए थे और रिजवान ने 82 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 80 रन की पारी खेली थी। साउथ अफ्रीका के लिए क्वेना मफाका ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके थे।

साउथ अफ्रीका की टीम 330 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 43.1 ओवरों में 248 रनों पर ऑलआउट हो गई। हेनरिक क्लासेन ने 74 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 97 रन की पारी शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 8 ओवर में 47 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, नसीम शाह ने तीन विकेट चटकाए थे।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा

England (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। टी20...

जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत ने की टीम की घोषणा, सैमसन को दिखाया बाहर का रास्ता 

Team India (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज के बीच, आज...

वैभव सूर्यवंशी की इस कमजोरी पर बोले मोहम्मद कैफ, डेब्यू के बाद टीम में बने रहने के लिए करना होगा ये बड़ा काम

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला खेलकर नई शुरुआत की। उन्होंने छोटी लेकिन आक्रामक...

ENG vs IND 2026: तीसरे टी20 में जीत के लिए भारत कर सकती है ये 3 बड़े बदलाव

Team India (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच 7 जुलाई, मंगलवार को नाॅटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर...