Skip to main content

ताजा खबर

आईसीसी ने कर दिया है ऐलान, भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में होने वाले मुकाबले को लेकर बड़ी खबर आई सामने

आईसीसी ने कर दिया है ऐलान, भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में होने वाले मुकाबले को लेकर बड़ी खबर आई सामने

Champions Trophy (Pic Source-X)

चाहे कोई भी खेल हो तमाम फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का हमेशा ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। क्रिकेट की बात की जाए तो अभी तक इन दोनों टीमों के बीच सभी फॉर्मेट में कई धमाकेदार मुकाबले खेले जा चुके हैं।

अब इन दोनों टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जबरदस्त भिड़ंत का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईसीसी ने आज यानी 19 दिसंबर को एक बड़ी घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2024 से 2027 के दौरान आईसीसी इवेंट्स के दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे।

यह आगामी आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (जिसकी मेजबानी पाकिस्तान करेगा) फरवरी और मार्च 2025 में खेला जाएगा। साथ ही आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 (भारत करेगा मेजबानी) और आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 (भारत और श्रीलंका द्वारा मेजबानी) पर भी लागू होगा।

इस बात की भी घोषणा कर दी गई है कि पीसीबी को 2028 में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी के अधिकार दिए गए हैं जहां न्यूट्रल वेन्यू की व्यवस्था भी लागू होगी।

भारत और पाकिस्तान के आईसीसी इवेंट्स के मुकाबलों को लेकर आई बड़ी अपडेट

इन दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेला गया था। इस मुकाबले को भारत ने अपने नाम किया था। टीम इंडिया की ओर से इस मैच में सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की बात की जाए तो इसके शेड्यूल की घोषणा जल्द होगी। इस शानदार टूर्नामेंट का पिछला सीजन पाकिस्तान ने अपने नाम किया था। आगामी सीजन में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, इंडिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान को आपस में जबरदस्त मुकाबले खेलते हुए देखा जाएगा। अब यह देखना बेहद जरूरी है कि न्यूट्रल वेन्यू इन दोनों टीमों के बीच मैच का क्या होगा?

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...