Skip to main content

ताजा खबर

OTD: आज ही के दिन 2010 में सचिन तेंदुलकर इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने वाले बने थे पहले क्रिकेटर

OTD: आज ही के दिन 2010 में सचिन तेंदुलकर इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने वाले बने थे पहले क्रिकेटर

Sachin Tendulkar. (Photo by Popperfoto via Getty Images/Getty Images)

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। ऐसे कई रिकॉर्ड्स हैं जो सचिन तेंदुलकर ने बनाए भी हैं और तोड़े भी हैं। सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सभी फॉर्मेट को मिलाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक जड़े हैं।

यही नहीं आज के समय के ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हैं। भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली भी सचिन तेंदुलकर को अपना आइडल मानते हैं। सचिन तेंदुलकर की बात की जाए तो उन्होंने आज ही के दिन यानी 19 दिसंबर 2010 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50वां टेस्ट शतक जड़ा था। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर पहला खिलाड़ी बने थे।

सचिन तेंदुलकर ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 241 गेंदों में 111* रनों की जबरदस्त पारी खेली थी और तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। उन्होंने इस मैच में सिर्फ 50 टेस्ट शतक ही नहीं जड़े थे बल्कि अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर में उन्होंने 14,500 रनों का आंकड़ा भी पार किया था।

50वां टेस्ट शतक बनाने के बाद सचिन तेंदुलकर ने इस उपलब्धि को अपने पिता दिवंगत रमेश तेंदुलकर को डेडिकेट किया। सचिन तेंदुलकर ने मैच के बाद कहा था कि, ‘मेरे पिता का जन्मदिन कल था और मैं उनको सम्मानित करने के लिए कुछ करना चाहता था। मैं तमाम फैंस को शुक्रिया कहना चाहूंगा जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया। आपसे मुझे ऐसे ही सपोर्ट करते रहें और मैं आगे भी जबरदस्त प्रदर्शन करता रहूंगा। मैं कभी भी रिकॉर्ड के पीछे नहीं भागा हूं और इसीलिए काफी खुश हूं।’

काम ना आई सचिन तेंदुलकर की रिकॉर्डतोड़ पारी

मैच की बात की जाए तो टॉस जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहली पारी में टीम इंडिया जबरदस्त बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 136 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 36 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी को चार विकेट पर 620 रन पर घोषित कर दिया। टीम की ओर से जैक कालिस ने 201* रनों की धुआंधार पारी खेली।

एबी डी विलियर्स और हाशिम अमला ने भी शतक जड़ा। जवाब में टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में 459 रन ही बना पाई और दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को एक पारी और 25 रन से अपने नाम कर लिया।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं

IPL 2026 Top 5 domestic players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एक बार फिर कई युवा घरेलू खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार...

13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया द हंड्रेड लीग के...

‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी...

SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस के लिए मेहनत कभी नहीं रुकती, क्योंकि 2026 के बाकी बचे समय में ‘मेन इन ब्लू’ के लिए क्रिकेट का...