Skip to main content

ताजा खबर

‘मेरा सपना विराट कोहली से मिलना है’ WPL मिनी ऑक्शन में सबसे महंगी बिकने के बाद धारावी की सिमरन शेख

मेरा सपना विराट कोहली से मिलना है WPL मिनी ऑक्शन में सबसे महंगी बिकने के बाद धारावी की सिमरन शेख

Simran Shaikh and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही महिला प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन के लिए 15 दिसंबर को बेंगलुरू में ऑक्शन देखने को मिला था। इस ऑक्शन में भारत की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी की 22 वर्षीय सिमरन शेख (Simran Shaikh) ने इतिहास रच दिया है।

बता दें कि इस ऑक्शन में सिमरन बिकने वाली सबसे महंगी खिलाड़ी बनी, जिन्हें 1.9 करोड़ की बड़ी रकम में गुजरात जायंट्स ने अपने साथ जोड़ा। दूसरी ओर, WPL में मेगा डील हासिल करने के बाद, युवा खिलाड़ी ने अपने आइडल विराट कोहली से मिलने की इच्छा व्यक्त की है।

विराट कोहली से मिलना चाहती हैं सिमरन शेख

बता दें कि हाल में ही WPL में रिकाॅर्ड कीमत में बिकने के बाद, सिमरन शेख ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- मेरी यात्रा अब शुरू हो गई है और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं। मैं कड़ी मेहनत करना चाहती हूं। मुझे एक और जर्सी चाहिए, और वो है भारत की जर्सी। मैं उस सपने को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी। मुझे विराट कोहली बहुत पसंद हैं और मेरा सपना उनसे मिलना है।

सिमरन ने आगे कहा- जब मैं बचपन में गली क्रिकेट खेलती थी, तो मेरे पड़ोसी कहते थे, एक लड़की लड़कों के साथ क्यों खेल रही है? घर जाओ और काम करो। उन्होंने मेरी मां और पिता को ताना मारा, कहा कि मुझे बर्तन धोना और घर के अन्य काम करना सीखना चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिमरन धारावी के साधारण से परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह अपने आठ भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर है। हालांकि, पैसों की तंगी के बावजूद उनका परिवार, सिमरन के सपने को पूरा करने के लिए उनके साथ मजबूती से खड़ा रहा।

इसके अलावा WPL के पहले सीजन में सिमरन को यूपी वाॅरियर्स ने 10 लाख के बेस प्राइस में खरीदा था। हालांकि, उस सीजन वह खेले गए 9 मैचों में सिर्फ 29 रन ही बना पाई, इस वजह से उन्हें WPL 2024 ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

हालांकि, इस साल चैलेंजर ट्राॅफी में अपनी हार्ड हिटिंग की वजह से वह सुर्खियों में आई और इसी वजह से उन्हें इस बार के ऑक्शन में गुजरात जायंट्स ने रिकाॅर्ड कीमत में अपने साथ जोड़ा। देखने लायक बात होगी कि आगामी सीजन में वह टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाली हैं?

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...