
Team India (Pic Source-X)
ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के खेल का चौथा दिन समाप्त हो चुका है। यह मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है। खेल के चौथे दिन के खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट खोकर 252 रन बना लिए हैं।
इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को फॉलोऑन से बचाया। एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया को फॉलोऑन के रूप में फिर से बल्लेबाजी करनी पड़ेगी लेकिन आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह के बीच दसवें विकेट के लिए 39* रन की साझेदारी की वजह से टीम इंडिया ने इस बेहतरीन उपलब्धि को हासिल किया है।
चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद केएल राहुल ने इन दोनों खिलाड़ियों की साझेदारी की जमकर प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि वो फिर से बल्लेबाजी करने के लिए पैड पहन चुके थे।
केएल राहुल ने कहा कि, ‘जब आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह खेल कर रहे थे तब मैं फिर से बल्लेबाजी करने के लिए पैड पहन रहा था। इन दोनों खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया को तगड़ी चुनौती दी।’
यह भी पढ़े:- US vs IND: बुमराह और आकाशदीप की साझेदारी देख झूम उठा भारतीय ड्रेसिंग रूम, देखें वायरल वीडियो
खेल का पांचवा दिन दोनों टीमों के लिए रहने वाला है महत्वपूर्ण
भले ही टीम इंडिया फॉलोऑन से बच गई है लेकिन वो अभी भी अपनी पहली पारी में 193 रनों से पीछे है। खेल का पांचवा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। हालांकि इस समय ऐसा कहा जा सकता है कि यह मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है।
केएल राहुल की बात की जाए तो उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए थे। केएल राहुल के अलावा रवींद्र जडेजा ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की और 77 रन की पारी खेली। खेल के अंतिम दिन टीम इंडिया को अपना शत-प्रतिशत देना बेहद जरूरी है।
13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट
Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11
बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी
Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

