Skip to main content

ताजा खबर

“बल्लेबाजी कोच की भूमिका की जांच करने का समय आ गया है”- मांजरेकर ने गंभीर एंड कंपनी पर उठाए सवाल

“बल्लेबाजी कोच की भूमिका की जांच करने का समय आ गया है”- मांजरेकर ने गंभीर एंड कंपनी पर उठाए सवाल

Sanjay Manjrekar and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने गाबा, ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन बैट्समैन का फ्लॉप शो देखने के बाद भारतीय टीम में बल्लेबाजी कोच की भूमिका पर सवाल उठाया है। आपको बता दें कि, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली और ऋषभ पंत गाबा टेस्ट की पहली पारी में सस्ते में आउट हो गए।

भारत के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो देखने के बाद, मांजरेकर ने भारतीय स्टाफ में बल्लेबाजी कोच की भूमिका के बारे में बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) से सवाल उठाया है।

संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ पर उठाए सवाल

गाबा टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर ध्वस्त होने के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके लिखा कि, “मुझे लगता है कि भारतीय टीम में बल्लेबाजी कोच की भूमिका की जांच करने का समय आ गया है। कुछ भारतीय बल्लेबाजों के साथ इतने लंबे समय तक प्रमुख तकनीकी मुद्दे क्यों अनसुलझे रहे हैं?”

आपको बता दें कि, इस समय भारतीय टीम का कोई बल्लेबाजी कोच नहीं है। गौतम गंभीर हेड कोच हैं और उनके असिस्टेंट के तौर पर अभिषेक नायर और रायन टेन डोशेट हैं। ऐसे में इन तीनों की भूमिका ही मांजरेकर के मुताबिक, सवालों के घेरे में है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि विराट कोहली बाहर की गेंदों पर लगातार आउट हो रहे हैं, जबकि रोहित शर्मा अंदर आती गेंदों पर विकेट गंवा रहे हैं।

शुभमन गिल भी लगातार एक ही तरह से आउट हो रहे हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल खराब शॉट खेलकर आउट हो रहे हैं। इसके अलावा ऋषभ पंत के बल्ले से रन नहीं निकल रहे। कोई भी बल्लेबाज इस सीरीज में निरंतरता के साथ प्रदर्शन नहीं कर पाया है।

इस सीरीज में भारत के लिए अभी तक दो ही शतक लगे हैं और दोनों एक ही पारी में पर्थ में आए हैं। इसके बाद एडिलेड में किसी बल्लेबाज ने अर्धशतक तक नहीं जड़ा, जबकि पहली पारी में पर्थ में भी यही हाल भारत का था। ब्रिसबेन में जारी तीसरे मैच में भारत ने चार विकेट गंवा दिए हैं। ऐसे में सवाल उठाना लाजमी भी है।

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...