Skip to main content

ताजा खबर

मुंबई बना SMAT 2024 का चैंपियन, फाइनल में मध्य प्रदेश को 5 विकेट से हराकर जीता दूसरी बार खिताब

मुंबई बना SMAT 2024 का चैंपियन, फाइनल में मध्य प्रदेश को 5 विकेट से हराकर जीता दूसरी बार खिताब

Mumbai Team (Pic Source-X)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला आज यानी 15 दिसंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जहां मुंबई ने मध्य प्रदेश को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में मुंबई की टीम ने पूरे टूर्नामेंट शानदार खेल दिखाया और चैंपियन बनी।

मुकाबले में मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 81* रनों की धुआंधार पारी खेली। हालांकि, पाटीदार को अपनी टीम से किसी भी अन्य खिलाड़ी का साथ नहीं मिला।

मध्य प्रदेश की ओर से शुभांशु सेनापति ने 23 रन बनाए, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 17 रन का योगदान दिया। राहुल बाथम ने 19 रनों की पारी खेली। हरप्रीत सिंह ने 15 रन बनाए। मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट झटके, जबकि Royston Dias ने भी दो विकेट अपने नाम किए।

सूर्यकुमार यादव और सूर्यांश शेगड़े ने खेली विस्फोटक पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई और पृथ्वी शॉ 10 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी 16 रन बनाकर चलते बने। जबकि अजिंक्य रहाणे 37 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 48 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव के अलावा सूर्यांश शेगड़े ने अंतिम क्षणों में आक्रामक बल्लेबाजी की और 15 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 36* रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मध्य प्रदेश की ओर से त्रिपुरुष सिंह ने दो विकेट झटके।

मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले सीजन को भी अपने नाम किया था और अब 2024 संस्करण को भी जीत लिया है। वहीं मुंबई टीम के खिताब जीतने के बाद सोशल मीडिया पर कप्तान श्रेयस अय्यर ट्रेंड करने लगे। क्योंकि उनकी कप्तानी में आईपीएल 2024 में केकेआर ने खिताब जीता था और अब सैयद मुश्ताक अली में मुंबई ने खिताब अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...