Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2025 को अपने नाम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी, यहां जाने मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वॉड

WPL 2025 को अपने नाम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी, यहां जाने मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वॉड

Mumbai Indians WPL (Image Source: BCCI)

आज यानी 15 दिसंबर को महिला प्रीमियर लीग 2025 के ऑक्शन का आयोजन किया गया था। इस नीलामी में सभी पांच टीमों ने कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। महिला प्रीमियर लीग 2025 के ऑक्शन में कुल 18 खिलाड़ी के किस्मत पर फैसला होना था। 120 खिलाड़ियों में से सिर्फ 18 खिलाड़ी ही सोल्ड हुए। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो उन्होंने महिला प्रीमियर लीग 2023 में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि महिला प्रीमियर लीग 2024 सीजन में टीम अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही थी। महिला प्रीमियर लीग 2024 के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पांच रन से हार झेलनी पड़ी थी।

हालांकि अब 2025 सीजन को मुंबई इंडियंस अपने नाम जरुर करना चाहेगी। टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। राष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा घरेलू क्रिकेट में भी इन खिलाड़ियों ने मैच विनिंग प्रदर्शन किया है।

हरमनप्रीत कौर के अलावा मुंबई इंडियंस टीम में नताली स्कावर ब्रंट भी हैं जिन्होंने दोनों ही सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। यही नहीं फ्रेंचाइजी ने महिला प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी में युवा बल्लेबाज जी कमालिनी पर भी बड़ी बोली लगाई है। इस विस्फोटक बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस ने 1.60 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

यह है महिला प्रीमियर लीग 2025 की मुंबई इंडियंस की पूरी टीम:

अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेले मैथ्यूज, जिन्तिमनी कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनीम इस्माइल, अमनदीप कौर, एस. सजना, कीर्तना, नादिन डी क्लर्क, जी. कमालिनी , अक्षिता महेश्वरी, संस्कृति गुप्ता

खिलाड़ी

रोल

कीमत

 नताली स्किवर ऑलराउंडर 3.20 करोड़
 पूजा वस्त्राकर ऑलराउंडर 1.90 करोड़
हरमनप्रीत कौर ऑलराउंडर 1.80 करोड़
जी कमालिनी बल्लेबाज 1.60 करोड़
यस्तिका भाटिया बल्लेबाज 1.50 करोड़
शबनम इस्माइल गेंदबाज 1.20 करोड़
अमेलिया केर ऑलराउंडर 1 करोड़
अमनजोत कौर ऑलराउंडर 50 लाख
हेली मैथ्यूज ऑलराउंडर 40 लाख
क्लो ट्रायॉन ऑलराउंडर 30 लाख
नादिन डी क्लार्क ऑलराउंडर 30 लाख
अक्षिता महेश्वरी गेंदबाज 20 लाख
सजीवन सजना ऑलराउंडर 15 लाख
कीर्तना ऑलराउंडर 10 लाख
सैका इशाक गेंदबाज 10 लाख
 अमनदीप कौर ऑलराउंडर 10 लाख
जिन्तिमनी कलिता ऑलराउंडर 10 लाख
संस्कृति गुप्ता ऑलराउंडर 10 लाख

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...