
G.Kamalini (Image Credit- Twitter X)
WPL Auction 2025: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए मिनी ऑक्शन आज 15 दिसंबर, रविवार को बेंगलुरू में हो रहा है। इस ऑक्शन में कुल 124 खिलाड़ियों पर बोली जारी है। तो वहीं इन खिलाड़ियों में से सभी पांच टीमें स्क्वाॅड में खाली पड़ी 19 जगहों को भरती हुई नजर आ रही हैं।
दूसरी ओर, इस ऑक्शन में शामिल 10 लाख के बेस प्राइस वाली अनकैप्ड भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी G.Kamalini को खरीदने के लिए, महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस पानी की तरह पैसा बहाती हुई नजर आई है।
चेन्नई की रहने वाले कमालिनी को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच काफी देर तक बिडिंग वाॅर देखने को मिली। लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस ने 1.6 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर, टीम के साथ जोड़ लिया है। महज 16 साल की उम्र में करोड़पति बनी खिलाड़ी अब भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेलती हुई नजर आएंगी।
16-year-old G Kamalini goes to Mumbai Indians for a whopping 1.6 Crore. 💰
1st Uncapped to get a bid in 2025 WPL Auction. #CricketTwitter | #WPLAuction | #WPL2025 pic.twitter.com/vOkzcxmtyV
— Female Cricket (@imfemalecricket) December 15, 2024
13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट
Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11
बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी
Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

