Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2025 Auction Full Details: कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, किस टीम के पास कितने पैसे, देखने पूरी डिटेल

WPL auction 2025 (Image Credit- Twitter X)

2025 महिला प्रीमियर लीग (WPL) का ऑक्शन रविवार (15 दिसंबर) को बेंगलुरु के आईटीसी गार्डेनिया में होगी। यह नीलामी भारतीय समयानुसार अपराह्न 3:00 बजे शुरू होने वाली है। मल्लिका सागर लगातार तीसरे वर्ष नीलामीकर्ता के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं, उन्होंने पिछली दो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ऑक्शन का नेतृत्व भी किया था।

2025 WPL ऑक्शन में कुल 124 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिसमें कुल 95 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ी (3 एसोसिएट नेशन के खिलाड़ी) शामिल हैं। भारतीयों में 10 कैप्ड स्टार और 85 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। इसके अलावा, कुल 21 विदेशी खिलाड़ी हैं जो अपने-अपने देशों के लिए खेल चुके हैं और आठ ऐसे भी विदेशी खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

स्नेह राणा सबसे हाई-प्रोफाइल भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन पर बोली लगेगी, जबकि वेस्टइंडीज की दिग्गज  प्लेयरडींड्रा डोटिन और इंग्लैंड की हीथर नाइट के लिए भी कई फ्रेंचाइजी आपस में लड़ती हुई दिखेगी।

इस ऑक्शन में अधिकतम 19 खिलाड़ी ही बिकेंगे, जिसमें पांच से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं होंगे। गुजरात जायंट्स के पास सबसे बड़ा पर्स है और वह एकमात्र फ्रेंचाइजी है, जिसके पास दो विदेशी स्लॉट भरने के लिए बचे हुए हैं। इस बीच, मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु केवल भारतीय खिलाड़ियों को खरीद सकती है। दो बार की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे कम पर्स है।

टीम
पर्स रिमेनिंग
स्लॉट बाकी
विदेशी स्लॉट बाकी
गुजरात जायंट्स
4.4 करोड़
4
2
यूपी वॉरियर्स
3.9 करोड़
3
1
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
3.25 करोड़
4
0
मुंबई इंडियंस
2.65 करोड़
4
1
दिल्ली कैपिटल्स
2.5 करोड़
4
1

यह ऑक्शन इस चक्र की आखिरी मिनी-ऑक्शन होने की संभावना है क्योंकि अगले साल मेगा ऑक्शन का आयोजन हो सकता जिसके बाद टीमों में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है और तीसरे सीजन के बाद अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है। 2025 WPL फरवरी-मार्च में खेले जाने की संभावना है।

WPL Auction का समय और प्रसारण

तारीख: रविवार, 15 दिसंबर 2025
स्थान: बेंगलुरु, भारत
समय: नीलामी का आरंभ दोपहर 3 बजे होगा, जबकि प्रसारण 30 मिनट पहले शुरू होगा.
लाइव स्ट्रीमिंग: जियोसिनेमा पर
टीवी प्रसारण: स्पोर्ट्स18 चैनल (SD और HD दोनों)

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, जैक क्राॅली को नहीं दी जगह

Zak Crawley (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। 4...

IPL 2026: GT के खिलाफ हार के बाद भी SRH पर डेनियल विटोरी ने जताया भरोसा, बोले ‘हर टीम में खामियां’

IPL 2026 Daniel Vettori (Image credit Twitter – X) IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के मुख्य कोच डैनियल...

13 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज आरसीबी का सामना केकेआर से आईपीएल के जारी सीजन का 57वां मैच आज 13 मई को राॅयल...

आईपीएल के बाद अफगानिस्तान टेस्ट से पहले वर्कलोड को मैनेज करेंगे बुमराह-सिराज

Jasprit Bumrah and Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के ठीक बाद भारतीय क्रिकेट टीम का एक बिजी शेड्यूल शुरू होने वाला है। भारतीय टीम के इस...