Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: आगामी सीजन में RCB की ओर से खेलने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं क्रुणाल पांड्या, दिया बड़ा बयान

Krunal Pandya (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन पिछले महीने सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में हुआ था। इस ऑक्शन में भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) को, राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 5.75 करोड़ रुपए देकर टीम के साथ जोड़ा था।

दूसरी ओर, अब आईपीएल के 18वें सीजन में साल 2016 सीजन की उपविजेता RCB टीम की ओर से क्रिकेट खेलने को लेकर क्रुणाल पांड्या काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हाल में ही उन्होंने आरसीबी टीम की लैगिसी और टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Krunal Pandya ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही क्रुणाल पांड्या के एक इंटरव्यू की वीडियो को, आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में क्रुणाल ने कहा- इस समय मैं आरसीबी के बारे में जो कुछ भी देख रहा हूं, वह बहुत रोमांचक है। आप जानते हैं कि एक भी सीजन में आरसीबी ने जीत हासिल नहीं की है। यह बात अपने आप में वहां जाने और खेलने के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

क्रुणाल ने आगे कहा- हम सभी जानते हैं कि विराट कोहली कौन हैं और उन्होंने क्या किया है। उनसे बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। फिर, मुझे उनका जुनून और आक्रामकता पसंद है। वह टीम में क्या लाता है और वह ऊर्जा दूसरों पर भी प्रभाव डालती है। मुझे उसकी जीवंतता और ऊर्जा पसंद है।

मैं भी बहुत भावुक हूं और मुझे जीतना पसंद है। जब मैं मैदान पर जाता हूं तो एजेंडा जीतना होता है, चाहे कुछ भी हो जाए। कभी-कभी, इससे आक्रामकता सामने आती है क्योंकि आप खेल के प्रति इतने जुनूनी होते हैं। दिन के अंत में, मेरा मानना ​​है कि यह एक टीम गेम है। मेरे लिए, व्यक्तिगत प्रदर्शन के बजाय जीतना अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि मुझे ट्रॉफियां जीतना पसंद है।

देखें क्रुणाल पांड्या की यह वीडियो

𝗜 𝗹𝗼𝘃𝗲 𝘄𝗶𝗻𝗻𝗶𝗻𝗴 𝘁𝗿𝗼𝗽𝗵𝗶𝗲𝘀: 𝗞𝗿𝘂𝗻𝗮𝗹 𝗣𝗮𝗻𝗱𝘆𝗮

An exciting conversation with our dynamic all-rounder! 🤩

🎥 Watch him talk about his passion for winning, the challenges of bowling in Chinnaswamy’s conditions, the unwavering support of RCB fans, and more,… pic.twitter.com/yPtU5Y4eIb

— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) December 14, 2024

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...