Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: जिसने अभी तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला उसे मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन में बनाया अपना फील्डिंग कोच

Carl Hopkinson. (Photo by Gareth Copley/Getty Images,)

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं। पांच बार की चैंपियन टीम ने अपने फील्डिंग विभाग में एक नया बदलाव किया है। उन्होंने इंग्लैंड के कार्ल हॉपकिंसन को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। कार्ल हॉपकिंसन मुंबई टीम में जेम्स पैमेंट की जगह लेंगे। वह पिछले सात सालों से टीम का हिस्सा थे और उन्होंने 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग जिताने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

हॉप्पो के नाम से मशहूर यह दिग्गज ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के लिए थ्री लायंस के हेड फील्डिंग कोच भी थे, जहां टीम 1998 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचकर उपविजेता रहे। मुंबई इंडियंस ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘इस बदलाव के साथ हमारे लंबे समय से सेवारत फील्डिंग कोच जेम्स पैमेंट ने 7 साल के अमूल्य योगदान के बाद #वनफैमिली को अलविदा कह दिया, जहां उन्होंने 2019 और 2020 में दो ट्रॉफी जीतीं। हम उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देना चाहते हैं।’

यह रहा मुंबई इंडियंस का ट्वीट:

Joining our support staff department, our new Fielding Coach ➡️ 𝐂𝐀𝐑𝐋 𝐇𝐎𝐏𝐊𝐈𝐍𝐒𝐎𝐍 🙌

📰 𝚁𝙴𝙰𝙳 𝙼𝙾𝚁𝙴 – https://t.co/xzH2AY1MRb#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/zrk8Pb0ADQ

— Mumbai Indians (@mipaltan) December 13, 2024

बता दें कि, फील्डिंग कोच के रूप में तौर उनका सफर चैंपियंस लीग टी-20 में ससेक्स टीम के साथ शुरू हुआ था। वह 2010 से टीम के कोचिंग स्टाफ के साथ जुड़े रहे। 2018 में इंग्लैंड सेटअप में जाने से पहले उन्होंने 2012 और 2016 के बीच ससेक्स के दूसरे XI कोच के रूप में भी काम किया।

कॉर्ल हापकिंसन ने कभी भी अंतररराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हैं। ससेक्स के लिए अपने खेल करियर में हॉपकिंसन ने 64 प्रथम श्रेणी मैच खेले, जिसमें 27.60 की औसत से 2,705 रन बनाए, जिसमें तीन शतक भी शामिल हैं। उन्होंने 92 लिस्ट-ए मैचों में 1,400 रन और 28 टी20 मैचों में 165 रन बनाए। इसके अलावा 2007 में काउंटी चैंपियनशिप जीतने वाली ससेक्स के अहम सदस्य भी रहे।

मुंबई इंडियंस टीम की बात की जाए तो आगामी सीजन में वो काफी मजबूत दिख रही है। आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे। पिछला सीजन टीम के लिए इतना अच्छा नहीं रहा था। हालांकि आगामी सीजन को मुंबई इंडियंस जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 59: LSG बनाम CSK मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

आईपीएल के जारी 19वें सीजन के मैच नंबर 59 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

केकेआर के खिलाफ 105* रनों की पारी खेलते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ दिया क्रिस गेल का ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 57वां मैच, रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में...

चेन्नई सुपर किंग्स पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, इंजरी के कारण जारी IPL 2026 से बाहर हुए जेमी ओवरटन 

Jamie Overton (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन में पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।...

14 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: केकेआर को 6 विकेट से हराकर आरसीबी ने प्लेऑफ की ओर बढ़ाए मजबूत कदम जारी आईपीएल के मैच नंबर 57...