Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: गाबा टेस्ट मैच में अगर विराट कोहली के बल्ले से निकला शतक, तो तेंदुलकर के इस खास रिकाॅर्ड की कर लेंगे बराबरी 

Virat Kohli and Sachin tendulkar (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस सीरीज के अभी तक दो मैच खेले जा चुके हैं। तो वहीं अब इस सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर से द गाबा, ब्रिसबेन में खेला जाएगा।

तो वहीं अगर पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat Kohli) ब्रिसबेन मैदान पर शतक लगाते हैं, तो वह एक खास एलीट क्लब में भी शामिल होने के साथ-साथ, महान सचिन तेंदुलकर के भी एक खास रिकाॅर्ड की बराबरी कर सकते हैं।

सचिन के इस रिकाॅर्ड को नाम कर सकते हैं कोहली

बता दें कि अगर विराट कोहली 14 दिसंबर से द गाबा ब्रिसबेन में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट या बचे हुए मैचों में शतक लगाते हैं, तो कोहली के बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे। सचिन के नाम बीजीटी सीरीज में सबसे ज्यादा 9 शतक लगाने का रिकाॅर्ड है।

साथ ही अगर द गाबा ब्रिसबेन पर कोहली शतक लगा लेते हैं, तो वह ऑस्ट्रेलिया के पांच प्रमुख मैदान (एडिलेड, पर्थ, सिडनी, मेलबर्न और ब्रिसबेन) पर शतक लगाने वाले कुछ तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली से पहले इन पांच मैदानों पर सुनील गावस्कर और एलिस्टर कुक शतक जमा चुके हैं। ब्रिसबेन को छोड़कर, कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के सभी प्रमुख मैदानों एडिलेड, पर्थ, सिडनी और मेलबर्न में खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में शतक लगाए हैं।

खैर, देखने लायक बात होगी कि जारी BGT सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं। हालांकि, कोहली पर प्रदर्शन करने का दबाव होगा, क्योंकि पिछले टेस्ट मैच की दो पारियों में कोहली ने सिर्फ 18 रन बनाए थे। हालांकि, पर्थ के ऑप्टस स्टेडिमय में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में कोहली ने शतकीय पारी खेली थी।

আরো ताजा खबर

“फिर से एक चौंकाने वाला सिलेक्शन” – यश ठाकुर के टीम इंडिया में चुने जाने पर हनुमा विहारी का बड़ा बयान

Hanuma Vihari’s huge statement on Yash Thakur’s maiden India call-up ahead of Zimbabwe T20Is (image via X) बीसीसीआई द्वारा आगामी जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए भारत की 15 सदस्यीय टी20 टीम...

ENG vs IND, 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया, प्रिंस यादव को मिला मौका; देखें टीमों की प्लेइंग XI

ENG vs IND, 3rd T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) मंगलवार, 7 जुलाई को 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे टी20आई मैच में, श्रेयस अय्यर ने...

सूर्यवंशी के लिए संजू ने दी कुर्बानी! वैभव सूर्यवंशी को लेकर सामने आई ये अनोखी ‘थ्योरी’

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारत की टीम की घोषणा के बाद एक नई ‘सिलेक्शन थ्योरी’ ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।...

‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान

fatima sana (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...