Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान को हेड कोच ने दे दिया धोखा, साउथ अफ्रीका दौरे से पहले छोड़ा टीम का साथ

Jason Gillespie. (Source – Twitter/X)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से निराशा का हवाला देते हुए पाकिस्तान की टेस्ट टीम के हेड कोच का पद छोड़ दिया है। पीसीबी ने गुरुवार को उनके इस्तीफे की पुष्टि की, जिससे उनके सिस्टम में फिर से उथल-पुथल मच गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले हमेशा से चौंकाने वाले और विवादित रहे हैं।

पिछले करीब एक साल में कोचिंग स्टाफ से लेकर सेलेक्शन कमिटी और टीम से लेकर कप्तानी तक में बदलाव देखने को मिले हैं। बोर्ड ने इसी साल व्हाइट बॉल टीम का हेड कोच गैरी कर्स्टन को बनाया गया था, जबकि टेस्ट टीम का हेड कोच जेसन गिलेस्पी को बनाया गया था। गैरी कर्स्टन ने कुछ ही मैचों के बाद टीम का साथ छोड़ दिया था, जबकि अब गिलेस्पी ने भी पाकिस्तान क्रिकेट से नाता तोड़ लिया है।

जेसन गिलेस्पी ने दिया हेड कोच के पद से इस्तीफा

क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गिलेस्पी का इस्तीफा कथित तौर पर पीसीबी के साथ असहमति के कारण हुआ, विशेष रूप से उनके अस्सिस्टेंट टिम नीलसन के अनुबंध को नवीनीकृत नहीं करने के बोर्ड के फैसले के बाद।  गिलेस्पी पिछले कुछ समय से पीसीबी से नाखुश हैं, क्योंकि हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान कुछ अहम फैसलों में उन्हें शामिल नहीं किया गया था।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि आकिब जावेद को पाकिस्तान की टेस्ट टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया जा सकता है। वह पहले से ही व्हाइट बॉल टीम के साथ इसी तरह की अंतरिम भूमिका में हैं, उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी तक कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। वह इस समय दक्षिण अफ्रीका में हैं, जहां पाकिस्तान को तीन टी20 और इतने ही वनडे मैच खेलने हैं। इसके अलावा दो टेस्ट मैच भी खेलने हैं।

पाकिस्तान की टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। फिलहाल के लिए दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद वनडे सीरीज भी खेली जानी है और फिर टेस्ट सीरीज आयोजित होगी। इसी सीरीज की तैयारियों के लिए पाकिस्तान की टीम दुबई के रास्ते गुरुवार को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होने वाली थी, जिसके साथ जेसन गिलेस्पी को भी होना था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने साउथ अफ्रीका जाने से इनकार कर दिया।

আরো ताजा खबर

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...

‘फोटोशॉप का सहारा लेकर बनाई फेक स्टोरी’ – इरफान पठान ने खोली पाकिस्तानी मीडिया के झूठे दावे की पोल

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक न्यूज और ट्रोलिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया...