Skip to main content

ताजा खबर

बड़ी खबर! Border-Gavaskar Trophy 2024-25 ने तोड़े व्यूअरशिप रिकाॅर्ड 

Border-Gavaskar Trophy 2024-25 (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच इस समय हाई वोल्टेज बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं जारी सीरीज ने व्यूअरशिप के मामले में नए रिकाॅर्ड बनाए हैं। बता दें कि इस सीरीज के आधिकारिक ब्राॅडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने व्यूअरशिप के मामले में नए मानक स्थापित किए हैं।

BGT सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में कुल 70.8 मिलियन दर्शकों को आकर्षित किया, जो पिछले सीजन के मुकाबले 70 प्रतिशत की वृद्धि है। साथ ही इस दौरान टीवी पर 8.6 बिलियन मिनट का वाॅच टाइम भी हासिल किया गया।

यह भारत के ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे के पहले टेस्ट के मुकाबले में 160 प्रतिशत अधिक है। टीवीआर में 38% की उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, यह मैच अब BARC के इतिहास में सबसे अधिक रेटिंग वाला द्विपक्षीय टेस्ट मैच बन गया है।

इसके अलावा इस सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड ओवल में खेला गया था। इस मैच भी फैंस असाधारण संख्या में स्टेडियम और टेलीविजन पर पहुंचे थे। इस मैच में कुल 29.5 मिलियन दर्शक आकर्षित किए, जो भारत के साल 2020 के दौरान हुए पिंक बाॅल टेस्ट मैच की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है। साथ ही इस मैच में आधिकारिक ब्राॅडकास्टर ने 7.87 बिलियन का वाॅच टाइम भी अर्जित किया, जो 2020 के मुकाबले में 44 प्रतिशत अधिक था।

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरा टेस्ट ब्रिसबेन में

तो वहीं अब ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी बीजीटी सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर से द गाबा, ब्रिसबेन में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने के नजरिए से यह मैच टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

देखने लायक बात होगी कि इस मैच में जीत हासिल कर, कौनसी टीम सीरीज में बढ़त लेने में कामयाब रहती है। दो मैचों के बाद फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पर्थ में खेले गए पहले मैच में भारत ने, तो एडिलेड में हुए दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...