Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: गाबा टेस्ट मैच से पहले खास प्रैक्टिस करते हुए नजर आए कोहली और रोहित, ऑफ स्टंप की बाहर की गेंदों को छोड़ा 

Virat Kohli and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तो वहीं पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज के दो मैच अभी तक खेले जा चुके हैं। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने 295 रनों से जीत हासिल की थी।

तो वहीं इसके बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड ओवल में दूसरे पिंक बाॅल टेस्ट मैच में, शानदार अंदाज में वापसी करते हुए 10 विकेट से जीत हासिल की थी। फिलहाल, बीजीटी सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। इस सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच अब 14 दिसंबर से द गाबा, ब्रिसबेन में खेला जाएगा।

दूसरी ओर, इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली, आज 12 दिसंबर को हुए एक प्रैक्टिस सेशन में नजर आए। कोहली और रोहित दोनों को ही इस सेशन में ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंदों को छोड़ते हुए देखा गया। साथ ही कोहली ने बैकफुट पर जाकर भी काफी बल्लेबाजी की।

भारतीय टीम के आज के प्रैक्टिश सेशन को लेकर आधिकारिक ब्राॅडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें टीम इंडिया के आज के प्रैक्टिस सेशन के बारे में जानकारी दी गई है।

देखें इस प्रैक्टिस सेशन का लेखा-जोखा

🚨 Update from team India’s nets practice in Brisbane! 🗣@imVkohli backfoot game, @ImRo45 adapts to the conditions, and the bowlers push their limits for the 3rd #BorderGavaskarTrophy Test!

2 days to go for #AUSvINDOnStar 3rd Test 👉 SAT 14 DEC, 5.20 AM onwards! pic.twitter.com/RX2l9ModKf

— Star Sports (@StarSportsIndia) December 12, 2024

तीसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

बता दें कि ना सिर्फ गाबा में होने वाला तीसरा टेस्ट मैच, बल्कि इस सीरीज के बचे हुए तीनों मैच टीम इंडिया के नजरिए से काफी अहम हैं। अगर भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनानी है, तो उसे हार हाल में इन मैचों में जीत हासिल करनी होगी। साथ ही अगर ऐसा नहीं हुआ, तो उसे WTC फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा।

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्काॅट बोलेंड।

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नीतीश रेड्डी, आर अश्विन/वाॅशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा/आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

আরো ताजा खबर

14 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: PBKS मैच में हार्दिक, सूर्यकुमार की संभावना नहीं; बुमराह MI की कप्तानी कर सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या...

ODI टीम में वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह! तिलक वर्मा करेंगे कप्तानी, ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ टीम की घोषणा

BCCI Names India A Squad For Tri-Series (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका में होने वाली आगामी वनडे ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ टीम की घोषणा कर...

SM Trends: 14 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को बुधवार, 6 मई को प्रतिष्ठित ‘हिलाल-ए-इम्तियाज’ से सम्मानित किया गया; इसके साथ ही वह पाकिस्तान का दूसरा...

पाकिस्तान के दिग्गजों की फेहरिस्त में शामिल हुए शाहिद अफरीदी! मिला पाकिस्तान का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, देखें वीडियो

Shahid Afridi conferred Pakistan’s second-highest civilian award Hilal-e-Imtiaz (image via X) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को बुधवार, 6 मई को प्रतिष्ठित ‘हिलाल-ए-इम्तियाज’ से सम्मानित किया गया; इसके साथ...