Skip to main content

ताजा खबर

Women’s U19 Asia Cup के लिए तैयार है टीम इंडिया की युवा ब्रिगेड, यह रहा स्क्वॉड

BCCI (Image Credit- Twitt

महिला चयन समिति ने आगामी ACC विमेंस U19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट मलेशिया के कुआला लंपुर में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कप्तानी निक्की प्रसाद करती हुई नजर आएंगी जबकि सैनिका चालके को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम काफी मजबूत दिख रही है।

इंडिया U19 टीम ग्रुप A में पाकिस्तान और नेपाल के साथ है जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और मलेशिया U19 टीम है। इंडिया U19 टीम को अपना ओपनिंग ग्रुप स्टेज मुकाबला पाकिस्तान U19 टीम के साथ 15 दिसंबर को खेलना है जबकि नेपाल U19 के खिलाफ टीम इंडिया U19 17 दिसंबर को महत्वपूर्ण मैच खेलती हुई नजर आएगी।

इस शानदार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 दिसंबर को खेला जाएगा। पांचवें और छठवें जगह के लिए मैच 18 दिसंबर को होगा। सुपर 4 का पहला और दूसरा मैच 19 दिसंबर को होगा जबकि सुपर 4 का तीसरा और चौथा मुकाबला 20 दिसंबर को खेला जाएगा। सभी टीमें आगामी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि, पॉइंट और नेट रनरेट को देखकर ही टीम में सुपर 4 स्टेज में अपनी जगह पक्की करेगी। सुपर 4 स्टेज की दो टॉप टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी।

टीम इंडिया की युवा खिलाड़ी खुद यही चाहेंगे कि आगामी टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करें और इसे अपने नाम जरुर करें। आगामी टूर्नामेंट के लिए सभी खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार है। अब देखना यह है कि भारत की युवा महिला टीम आगामी टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करती है?

यह रही एशियाई क्रिकेट काउंसिल विमेंस U19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम:

निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी त्रिशा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहिरे (विकेटकीपर), इशावरी अवसारे, मिथिला विनोद, जोशिता वीजे, सोनम यादव, परुणिका सिसोदिया, केसरी द्रिति, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम और नंदना एस।

स्टैंडबाय:

हर्ले गाला, हैप्पी कुमारी, जी काव्या श्री, गायत्री सुरवसे

नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व:

प्राप्ति रावल

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...