Skip to main content

ताजा खबर

साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान: दूसरे टी20 की पिच रिपोर्ट, मैच डिटेल और लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में जाने यहां

SA vs PAK (Photo Source: Getty Images)

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 दिसंबर को सेंचुरियन में खेला जाना है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टी20 डरबन में खेला गया था जिसको साउथ अफ्रीका ने 11 रन से अपने नाम किया था।

पहले मैच में मेजबान की ओर से डेविड मिलर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए थे। यही नहीं साउथ अफ्रीका की ओर से जॉर्ज लिंडे ने 48 रनों की तूफानी पारी खेली थी और चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए थे। साउथ अफ्रीका ने पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 183 रन बनाए थे जिसके जवाब में पाकिस्तान 172 रन ही बना पाई।

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 74 रन बनाए लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। भले ही पहले टी20 को पाकिस्तान अपने नाम नहीं कर पाई है लेकिन दूसरे मैच को टीम जरूर जीतना चाहेगी। फिलहाल तीन मैच की टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका 1-0 से आगे है।

मैच डिटेल:

इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में 13 दिसंबर को भारतीय समय के अनुसार शाम को 9:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट डिटेल फेनकोड ऐप और वेबसाइट है।

पिच रिपोर्ट:

सेंचुरियन में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी। बल्लेबाजों को भी यहां शानदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। यह हाई स्कोरिंग ग्राउंड है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड:

अभी तक इन दोनों टीमों के बीच 23 टी20 मैच खेले गए हैं जिसमें से 11 में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है जबकि 12 मैच पाकिस्तान ने अपने नाम किए है। इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच 2 फरवरी 2007 को खेला गया था जबकि अंतिम मैच 10 दिसंबर 2024 को हुआ था।

संभावित प्लेइंग XI:

साउथ अफ्रीका

मेजबान की ओर से Andile Simelane पहले टी20 में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे। गेंदबाजी ऑलराउंडर बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे और उन्होंने रन भी काफी दिए थे। युवा खिलाड़ी की जगह पैट्रिक क्रुगर को दूसरे टी20 की प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है।

रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन (कप्तान और विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, पैट्रिक क्रूगर, नकाबायोमजी पीटर, तबरेज शम्सी, क्वेना माफाका, ओटनील बार्टमैन

पाकिस्तान:

पाकिस्तान टीम अपनी प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं करेगा।

मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), बाबर आजम, सैम अयूब, उस्मान खान, तैयब ताहिर, इरफान खान, शाहीन शाह अफरीदी, अब्बास अफरीदी, हारिस रऊफ, सूफियान मुकीम, अबरार अहमद।

আরো ताजा खबर

14 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: PBKS मैच में हार्दिक, सूर्यकुमार की संभावना नहीं; बुमराह MI की कप्तानी कर सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या...

ODI टीम में वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह! तिलक वर्मा करेंगे कप्तानी, ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ टीम की घोषणा

BCCI Names India A Squad For Tri-Series (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका में होने वाली आगामी वनडे ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ टीम की घोषणा कर...

SM Trends: 14 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को बुधवार, 6 मई को प्रतिष्ठित ‘हिलाल-ए-इम्तियाज’ से सम्मानित किया गया; इसके साथ ही वह पाकिस्तान का दूसरा...

पाकिस्तान के दिग्गजों की फेहरिस्त में शामिल हुए शाहिद अफरीदी! मिला पाकिस्तान का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, देखें वीडियो

Shahid Afridi conferred Pakistan’s second-highest civilian award Hilal-e-Imtiaz (image via X) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को बुधवार, 6 मई को प्रतिष्ठित ‘हिलाल-ए-इम्तियाज’ से सम्मानित किया गया; इसके साथ...