Skip to main content

ताजा खबर

AUS-W vs IND-W 2024: दूसरे वनडे में स्लो ओवर रेट के चलते भारतीय टीम पर लगा जुर्माना 

AUS Women vs IND Women, 2nd ODI (Image Credit- Twitter X)

कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर आईसीसी ने आईसीसी वर्ल्ड चैंपियंनशिप के 8 दिसंबर को, ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में स्लो ओवर रेट के चलते मैच फीस का 10 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है। भारतीय टीम पर इस जुर्माने को मैच रेफरी डेविड गिल्बर्ट ने मंजूरी दी, क्योंकि भारतीय टीम तय समय में कोटे के दो ओवर में फेंकने में पीछे रह गई थी।

तो वहीं इस अपराध को भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्वीकार कर लिया है। इस वजह से किसी भी तरह की आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं है। भारतीय टीम पर यह आरोप मैदानी अंपायर क्लेयर पोलोसाक और डोनोवन कोच, तीसरे अंपायर जैकलीन विलियम्स और चौथे अंपायर डेविड टेलर ने लगाया।

तो वहीं भारतीय टीम ने आईसीसी की आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 का उल्लंघन भी किया, जो खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है। इस नियम के अनुसार आवंटित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

AUS-W vs IND-W दूसरे वनडे मैच का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारतीय टीम को मुकाबले में 122 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज को भी गंवा दिया।

मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो मेजबान ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 371 रन बनाए। टीम के लिए जाॅर्जिया वाॅल ने 101 और एलिस पैरी ने 105 रनों की शानदार पारी खेली।

तो वहीं जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से मिले 372 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 44.5 ओवर में 249 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारतीय महिला टीम के लिए ऋचा घोष ने 54 रनों की बेस्ट पारी खेली।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...