Skip to main content

ताजा खबर

बिहार सरकार ने मोइन-उल-हक स्टेडियम को BCA को किया ट्रांसफर

BCA (Pic Source-X)

हाल ही में बड़े विकास के लिए बिहार सरकार ने मोइन-उल-हक स्टेडियम के लिए भूमि की रजिस्ट्री बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। पटना में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी और राज्य के क्रिकेटर्स को आधुनिक स्थान प्रदान करने के लिए स्टेडियम को 30 साल की लिस्ट पर स्थानांतरित किया गया है।

बता दें कि, भूमि रजिस्ट्री शुल्क 37 करोड़ रुपए है। रजिस्ट्री के दस्तावेजों पर खेल विभाग के निदेशक महेंद्र कुमार और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि राकेश तिवारी ने यह भी घोषणा की है कि निर्माण के शिलान्यास समारोह की तारीख बाद में दी जाएगी। यह खबर बिहार के क्रिकेटर्स के लिए बहुत ही अच्छी है।

स्पोर्ट्सस्टार के मुताबिक राकेश तिवारी ने कहा कि, ‘बिहार क्रिकेट एसोसिएशन निर्माण में तेजी लाएगा और दो से तीन साल के भीतर बिहार के लोगों को एक विश्व स्तरीय स्टेडियम देगा जहां सभी लोग अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का आनंद ले सकते हैं।’

इस स्टेडियम में 40000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी और इसमें 76 कॉर्पोरेट बॉक्स होंगे जिसमें 250 वीआईपी की व्यवस्था होगी। इसके अलावा आयोजन स्थल में खेल परिसर एक बैडमिंटन कोर्ट, एक वॉलीबॉल कोर्ट, एक स्विमिंग पूल खिलाड़ियों के लिए एक हॉस्टल और विभिन्न आधुनिक सुविधा भी उपलब्ध होगी।

बिहार क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी

पुननिर्मित स्टेडियम बिहार में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह से बदल देगा। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को भी यह उम्मीद है कि नया स्टेडियम उनकी क्रिकेट संरचना में बदलाव ला सकता है।

इस समय वेन्यू में बैठने की सीमा 75,000 दर्शकों की है। इस वेन्यू पर आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 22 दिसंबर 1997 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था। इसके अलावा केन्या और जिंबाब्वे के बीच 1996 वर्ल्ड कप मैच की भी मेजबानी यही हुई थी। निर्माण कार्य पूरा होने के साथ बचा को उम्मीद है कि वह भविष्य में कुछ और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी कर पाएंगे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...