Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के रेड बाॅल कोच Jason Gillespie का भविष्य अधर में, क्योंकि PCB ने टाॅम नील्सन का काॅन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया 

Jason Gillespie. (Source – Twitter/X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वर्तमान रेड बाॅल कोच जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) का भविष्य नाजुक अधर में लटक गया है, क्योंकि टीम में उनके सहायक टाॅम नील्सन का काॅन्ट्रैक्ट अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रिन्यू नहीं किया है। जबकि बहुत ही जल्द पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका जाने वाली है।

हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि टाॅम नील्सन को इसी साल अगस्त में पाकिस्तान क्रिकेट टीम में जेसन की मदद करने के लिए नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह पाकिस्तान के उच्च प्रदर्शन वाले रेड-बॉल कोच की भूमिका निभा रहे थे।

पूर्व क्रिकेटर का काॅन्ट्रैक्ट पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद आगे रिन्यू करना था, लेकिन यह अभी तक नहीं हो पाया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की मानें तो नील्सन को लग रहा था कि वह टीम के साथ अच्छा काम कर रहे हैं।

तो वहीं अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जेसन गिलेस्पी को नहीं बताया है कि क्या वह पाकिस्तान टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर साथ रहने वाले हैं या नहीं? पीसीबी के इस फैसले के पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज काफी नाराज चल रहा है।

पीसीबी ने Jason Gillespie को सेलेक्शन पैनल से हटाया

साथ ही बता दें कि इससे पहले पीसीबी गिलेस्पी की धीरे-धीरे काफी जिम्मेदारियां कम कर चुका है। इससे पहले उन्हें टेस्ट क्रिकेट टीम के सेलेक्शन पैनल से भी हटा दिया गया था। पीसीबी के इस फैसले के बाद वह अब सिर्फ मैच के दिन के रणनीतिकार बनकर रह गए हैं।

लेकिन इससे पहले पीसीबी गिलेस्पी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 तक पाकिस्तान के सफेद गेंद के कोच के रूप में अंतरिम पद संभालने के लिए कहा। हालांकि, इसके बाद पैसे की बात ना होने के बाद, आकिब जावेद को पाकिस्तान टीम का नया कोच नियुक्त किया गया। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि इस समय गिलेस्पी और बोर्ड के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड में भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, लाॅर्ड्स टेस्ट मैच से ये खिलाड़ी बाहर

Pratika Rawal (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम की भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज प्रतिका...

भारत के खिलाफ लाॅर्ड्स टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेगी ये दिग्गज क्रिकेटर 

Tammy Beaumont (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज क्रिकेटर टैमी ब्यूमोंट (Tammy Beaumont) ने हाल में ही घोषणा की है कि वह भारतीय महिला टीम के...

सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर के 4 ऐसे यादगार पल, जिन्होंने दुनिया को दिखाया उनका बेखौफ अंदाज

Sourav Ganguly(Image credit Twitter – X) 1. भारतीय क्रिकेट की सोच बदलने वाले कप्तान सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने ऐसे समय...

8 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND: इस वजह से हार रही है टीम इंडिया, जोफ्रा आर्चर ने बताई बड़ी वजह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा...