Skip to main content

ताजा खबर

SMAT 2024: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल का शेड्यूल आया सामने, देखें पूरी डिटेल्स

Hardik Pandya (Photo Source: X)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल का शेड्यूल अब सभी के सामने आ गया है। बुधवार, 11 दिसंबर को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद 4 टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। पहले क्वार्टर फाइनल में बड़ौदा ने बंगाल को बुरी तरह हराया था, वहीं अगले तीन मुकाबलों में दिल्ली ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश ने सौराष्ट्र को तो मुंबई ने विदर्भ को हराया।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 13 दिसंबर को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल बड़ौदा और मुंबई के बीच होगा, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली और मध्य प्रदेश की टीमें आमने-सामने होंगी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल रविवार, 15 दिसंबर को बैंगलोर में ही खेला जाएगा।

दिन
मैच
टाइमिंग
13 दिसंबर
बड़ौदा बनाम मुंबई, पहला सेमीफाइनल
सुबह 11 बजे से
13 दिसंबर
दिल्ली बनाम मध्यप्रदेश, दूसरा सेमीफाइनल
शाम 4:30 बजे से

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा पर हो रही है। इन दोनों ही सेमीफाइनल का लुत्फ फैन्स जियोसिनेमा प्लेटफॉर्म पर उठा सकते हैं। वहीं, फैंस टीवी पर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले  लाइव स्पोर्ट्स 18 के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं।

क्वार्टर फाइनल के लिए सभी टीमों का स्क्वॉड

मध्य प्रदेश: अभिषेक पाठक, अर्पित गौड़, अवेश खान, हरप्रीत सिंह, कमल त्रिपाठी, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कार्तिकेय, पंकज शर्मा, राहुल बाथम, रजत पाटीदार (कप्तान), शिवम शुक्ला, सुभ्रांशु सेनापति, त्रिपुरेश सिंह, वेंकटेश अय्यर, विकास शर्मा

मुंबई: श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अंगकृष रघुवंशी, जय बिस्टा, अजिंक्य रहाणे, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, साईराज पाटिल, हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), आकाश आनंद (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, हिमांशु सिंह, तनुष कोटियन। शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, रॉयस्टन डायस, जुनेद खान

बड़ौदा: विष्णु सोलंकी, मितेश पटेल, क्रुणाल पंड्या (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शुभम शर्मा, अतीत शेठ, आकाश सिंह, भार्गव भट्ट, राज लिंबानी, लुकमान मेरिवाला, चिंतल गांधी, ज्योत्सनील सिंह, भानु पनिया, महेश पिठिया, अभिमन्यु सिंह राजपूत, निनाद राठवा, शाश्वत रावत, सोएब सोपरिया, लक्षित टोकसिया

दिल्ली: आयुष बडोनी (कप्तान), अनुज रावत (विकेटकीपर), वंश बेदी (विकेटकीपर), यश ढुल, हिम्मत सिंह, सार्थक रंजन, प्रिंस यादव, ईशांत शर्मा, सिमरजीत सिंह, सुयश शर्मा, आयुष सिंह, अखिल चौधरी, प्रियांश आर्य। आर्यन राणा, हिमांशू चौहान, ध्रुव कौशिक, मयंक गुसाईं, हर्ष त्यागी, जोंटी सिद्धु, वैभव कांडपाल, मयंक रावत, प्रिंस चौधरी, प्रणव राजवंशी, दिग्वेश राठी

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...