Skip to main content

ताजा खबर

WI vs BAN: टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश ने किया स्क्वॉड का ऐलान, लिटन दास करेंगे कप्तानी

WI vs BAN: टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश ने किया स्क्वॉड का ऐलान, लिटन दास करेंगे कप्तानी

Litton Das (Photo Source: Getty Images)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेल रही है। टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के बीच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। वहीं, तीन मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज ने 2-0 से बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच 16 दिसंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए बांग्लादेश ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

लिटन दास बांग्लादेश की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब लिटन पूरी सीरीज में कप्तानी करने वाले हैं, इससे पहले उन्होंने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में एक टी20 मैच में कप्तानी की थी।

चोटिल हैं बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो

बांग्लादेश के रेगुलर कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते टीम से बाहर है, उन्हें नवंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के दौरान चोट लगी थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में मेहदी हसन मिराज कप्तानी कर रहे हैं।

शमीम हुसैन की हुई टीम में वापसी

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड में तौहीद हर्दोय, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम और रकिबुल हसन जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। टीम में ऑलराउंडर शमीम हुसैन की वापसी हुई है, जिन्होंने आखिरी मैच दिसंबर 2023 में खेला था। शमीम ने अब तक 14 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 115.98 की स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं।

स्क्वॉड में 21 वर्षीय गेंदबाज रिपन मंडल को भी जगह मिली है, जिन्होंने एशियन गेम्स 2023 में शानदाार खेल दिखाया था। रिपन ने तीन मैचों में 4 विकेट लिए थे। वहीं, टीम में अनुभवी खिलाड़ी सौम्या सरकार, हसन महमूद, अफिफ हुसैन और नासूम अहमद को भी जगह मिली है।

वेस्टइंंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड-

लिटन दास (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, परवेज हुसैन, अफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, जाकेर अली, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नासूम अहमद, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन, हसन महमूद, रिपन मंडल

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...