Skip to main content

ताजा खबर

साउथ अफ्रीकी कप्तान Laura Wolvaardt ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, फिर से पहुंची टाॅप पर

साउथ अफ्रीकी कप्तान Laura Wolvaardt ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, फिर से पहुंची टाॅप पर

Laura Wolvaardt (Photo Source: X/Twitter)

साउथ अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर लाॅरा बुलफार्ट (Laura Wolvaardt) ने, हाल में ही महिला श्रेणी में वनडे फाॅर्मेट की रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। बता दें कि वह जारी ताजा रैंकिंग के बाद वनडे क्रिकेट में एक बार फिर से पहले नंबर पर पहुंच गई हैं। 2024 अब तक अनुभवी क्रिकेटर के लिए शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने शानदार खेल दिखाकर यह स्थान हासिल किया।

बुलफार्ट के इस समय 765 रेटिंग पाॅइंट हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू 733 रेटिंग पाॅइंट के साथ मौजूद हैं, तो वहीं इंग्लैंड की नट-सीवर ब्रंट 732 रेटिंग पाॅइंट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

गौरतलब है कि इस समय साउथ अफ्रीका की महिला टीम इंग्लैंड के साथ वनडे सीरीज खेल रही है। यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। तो वहीं अभी तक साउथ अफ्रीका के लिए उनकी कप्तान लाॅरा बुलफार्ट ही बेस्ट प्रदर्शन कर पाई हैं, जिन्होंने अभी तक 94 रन टीम के लिए बनाए हैं।

लेकिन इस सीरीज से पहले वह इस साल महिला क्रिकेट में वनडे फाॅर्मेट में कमाल का प्रदर्शन करने में सफल रही हैं। वह हाल में ही साउथ अफ्रीका की महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में कप्तानी करती हुई भी नजर आईं। हालांकि, फाइनल में साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Laura Wolvaardt के क्रिकेट करियर पर एक नजर

तो वहीं 25 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी के क्रिकेट करियर के बारे में आपको बताएं, तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका के लिए 100 वनडे और 80 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान दिग्गज क्रिकेटर ने वनडे में 49.90 की औसत से 4242 और टी20 में 35.70 की औसत से कुल 2035 रन बनाए हैं। वनडे में Wolvaardt का बेस्ट स्कोर 184* और टी20 में 102 रन है। साथ ही उन्होंने तीन टेस्ट मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31 की औसत से कुल 186 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...